{"_id":"58b217144f1c1bdf21b22f90","slug":"nasa-may-put-astronauts-on-deep-space-test-flight","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगल पर इंसान को भेजने की तैयारी में NASA","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
मंगल पर इंसान को भेजने की तैयारी में NASA
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Sun, 26 Feb 2017 05:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नासा सुदूर अंतरिक्ष में मानव भेजने की तैयारी कर रहा है। नासा ने शनिवार को कहा कि यह दूर अंतरिक्ष में सफर करने वाले अपने स्पेसक्राफ्ट ओरियन की टेस्ट उड़ान में इन यात्रियों को भेजने पर विचार कर रहा है। इस स्पेसक्राफ्ट का लक्ष्य चांद की कक्षा में भ्रमण करना है।
विज्ञापन
अमेरिकी एजेंसी दूर अंतरिक्ष में इंसानों को भेजने की अपनी क्षमता पर काम कर रहा है ताकि वे सोलर सिस्टम में बहुत दूर यानी कम से कम मंगल तक जा सकें। जहां अब तक किसी अंतरिक्ष यात्री ने सफर नहीं किया है। नासा अपने पहले संपूर्ण स्पेस लॉन्च सिस्टम रॉकेट और ओरियन स्पेसक्राफ्ट, एक्सप्लोरेशन मिशन-1 (ईएम-1) के जरिए स्पेस में किसी मानव को भेजने की संभावना का मूल्यांकन कर रहा है।
विज्ञापन
नासा के ह्यूमन एक्सप्लोरेशन एंड ऑपरेशंस मिशन निदेशालय के असोसिएट ऐडमिनिस्टर विलियम जर्सटनमेयर ने कहा, ‘हमारी प्राथमिकता एक्सप्लोरेशन मिशन को ओरियन स्पेसक्राफ्ट और स्पेस लॉन्च सिस्टम रॉकेट के जरिए सुरक्षित और प्रभावी तरीके से लागू करना है। विलियम ने कहा, ‘यह सिर्फ एक मूल्यांकन है न कि फैसला, क्योंकि अभी ईएम-1 के प्राथमिक मिशन में कोई अंतरिक्ष यात्री शामिल नहीं है।’
विज्ञापन