{"_id":"5bfb36babdec2241516883be","slug":"nasa-mars-insight-will-start-digging-on-mars-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मंगल ग्रह पर उतरकर खुदाई शुरू करेगा नासा का मार्स इनसाइट","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
आज मंगल ग्रह पर उतरकर खुदाई शुरू करेगा नासा का मार्स इनसाइट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Nov 2018 05:26 AM IST
विज्ञापन
mars
पृथ्वी से अपनी रवानीगी के करीब छह महीने बाद अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का रोबोटिक अंतरिक्ष यान ‘मार्स इनसाइट’ सोमवार को अमेरिकी समयानुसार दोपहर बाद करीब 2.53 बजे मंगल ग्रह की धरती पर उतरेगा। नासा की तरफ से जारी बयान के अनुसार, उतरने के कुछ ही घंटे बाद मार्स इनसाइट मंगल ग्रह की जमीन में खुदाई करते हुए नमूने जुटाकर उनकी रिपोर्ट पृथ्वी पर भेजना शुरू कर देगा।
रविवार को कैलिफोर्निया के पासादेना में नासा की जेट प्रॉप्लयूजन लैब में मार्स इनसाइट की टीम ने उसके उतरने की उल्टी गिनती शुरू कर दी। नासा ने मार्स इनसाइट के उतरने का सीधा प्रसारण पूरी दुनिया में करने की तैयारी की है।
इनसाट मंगल ग्रह की जमीन में करीब 5 मीटर अंदर तक खुदाई करने के बाद वहां की गर्मी और उस ग्रह पर आने वाले भूकंपों का डाटा नासा के पास भेजेगा। इनसाइट से पहले वर्ष 2012 में ‘क्यूरोसिटी’ मंगल ग्रह पर उतरने वाला आखिरी रोवर था। इनसाइट की लैंडिंग क्यूरोसिटी के उतरने की जगह से करीब 340 मील दूर उत्तर में रखी गई है, जिससे अलग तरह का डाटा नासा को उपलब्ध हो पाएगा।