{"_id":"58ae21734f1c1b3018b23a0b","slug":"nasa-discovers-7-earth-sized-planets","type":"story","status":"publish","title_hn":"NASA ने फिर रचा इतिहास, पृथ्वी जैसे सात नए ग्रहों को खोजा ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
NASA ने फिर रचा इतिहास, पृथ्वी जैसे सात नए ग्रहों को खोजा
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Thu, 23 Feb 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नासा ने पृथ्वी के आकार के सात ग्रहों वाले ‘ट्राप्पिस्ट-वन’ नामक सौरमंडल को खोजने में अहम कामयाबी हासिल की है। पृथ्वी से महज 39 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित इस सौरमंडल के ग्रहों में पानी उपलब्ध हो सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इन ग्रहों में एलियंस जैसे जीवन की संभावना है।
विज्ञापन
यह पहली बार है, जब नासा ने एक साथ पृथ्वी के आकार के इतने ग्रहों का पता लगाया है। नासा के स्पिट्जर स्पेस टेलीस्कोप ने इन ग्रहों की खोज की। ये ग्रह सिंगल स्टार (एक तारे) के चारो ओर स्थित हैं। नेचर जर्नल ने बेल्जियम स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ लीजे के वैज्ञानिक माइकल गिलोन के हवाले से बताया कि इन ग्रहों में पानी की मौजूदगी के साफ संकेत मिले हैं। सात में से तीन ग्रह हैबिटेबल जोन में हैं, जिनमें पानी की मौजूदगी की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
खगोलविदों का कहना है कि सात ग्रहों वाले सौरमंडल का पहले भी पता लगाया जा चुका है, लेकिन यह पहली बार है, जब पृथ्वी के आकार वाले इतने ग्रहों वाले सौरमंडल का पता चला है। वैज्ञानिकों का कहना है कि बृहस्पति ग्रह से बड़े तारे से इन ग्रहों में प्रकाश आता है, जो सूर्य से करीब दो हजार गुना धीमा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि सात ग्रह इस तारे के इर्दगिर्द स्थित हैं, जिनमें एलियंस जैसे जीवन की पूरी संभावना है। इन ग्रहों में लोगों के रहने लायक वातावरण है।
विज्ञापन