फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   NASA astronaut John Young dead at 87 who first to fly shuttle

नहीं रहे चांद पर चहलकदमी करने वाले नासा वैज्ञानिक जॉन यंग

Sun, 07 Jan 2018 06:22 PM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Sun, 07 Jan 2018 06:22 PM IST
विज्ञापन
NASA astronaut John Young dead at 87 who first to fly shuttle
अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जॉन यंग का निधन हो गया

चंद्रमा की परिक्रमा करने वाले और इसकी चट्टानी सतह पर चहल-कदमी करने वाले महान अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जॉन यंग का निधन हो गया है। नासा ने यह जानकारी दी है। अंतरिक्ष में छह बार जाने वाले जॉन यंग ने स्पेस में सबसे अधिक समय बिताने करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। 

विज्ञापन


अंतरिक्ष एजेंसी के मुताबिक, जॉन 87 साल के थे और निमोनिया के कारण शुक्रवार को देर रात उनका निधन हो गया। वह नासा स्पेस सेंटर से कुछ ही दूर स्थित ह्यूस्टन के एक उपनगर में रहते थे। एजेंसी के प्रशासक रॉर्बट लिघटफुट ने कहा, ‘नासा और दुनिया ने एक अग्रणी इंसान को खो दिया है। हम उनकी उपलब्धियों पर आगे बढ़ेंगे।’ 
विज्ञापन


जॉन यंग 24 सितंबर 1930 को कैलिफोर्निया में पैदा हुआ थे। इसके बाद उनका परिवार जॉर्जिया चला गया। जॉन यंग ने साल 1952 में जॉर्जिया टेक्नोलॉजी से उच्चतम अंकों के साथ एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। स्नातक करने के बाद वह नौसेना में शामिल हुए और लड़ाकू विमानों को उड़ाने का प्रशिक्षण लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरिक्ष कार्यक्रमों में बिताए जीवन के 42 साल 
जॉन यंग जैमिनी, अपोलो से अंतरिक्ष में गए और अंतरिक्ष शटल कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने अपने जीवन के 42 साल अंतरिक्ष कार्यक्रमों में बिताए। अंतरिक्ष यात्री दल के प्रमुख के तौर पर उन्होंने 13 साल सेवा की और स्पेस उड़ान प्रशिक्षण में प्रमुख भूमिका निभाई। 

हाईलाइट्स-
- अपोलो-16, अपोलो-10, जेमिनी-3 व जेमिनी-10, एसटीएस-9 अभियानों में हिस्सा लिया
- अपोला-10 में बैठकर उन्होंने चंद्रमा की परिक्रमा की और अपोलो-16 के जरिए चांद पर लॉन्चिंग की
- नौसेना में भी यंग ने एफ-4 फैंटम 2-जेट से सबसे तेज चढ़ाव वाली उड़ान का रिकॉर्ड कायम किया था 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed