फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Narendra Modi's three-nation tour: PM Modi arrives in US, holds talks to boost bilateral ties

अमेरिका में मोदी, ट्रंप बोले 'सच्चे दोस्त' का इंतजार, पीएम ने कहा- शुक्रिया

Sun, 25 Jun 2017 09:27 AM IST
amarujala.com, Presented By: मोहित
amarujala.com, Presented By: मोहित Updated Sun, 25 Jun 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi's three-nation tour: PM Modi arrives in US, holds talks to boost bilateral ties

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमेरिका पहुंच चुके हैं। सुबह करीब 6 बजकर 20 मिनट पर पीएम का विमान वाशिंगटन पहुंचा। अमेरिका पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ज्वाइंट एयरबेस एंड्रीव पर अमेरिका में बजे भारतीयों से मुलाकात की। यूएस पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर राष्ट्रपति ट्रंप को शानदार स्वागत के लिए धन्यवाद किया। 

विज्ञापन


मुलाकात के बाद वह वाशिंगटन डीसी के होटल विलार्ड पहुंचे। बता दें कि 26 जून को वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा मोदी दिग्गज अमेरिकी कंपनियों के कार्यकारी अधिकारियों से भी मिलेंगे और भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं पुर्तगाल से रवाना होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को अपना सच्चा दोस्त बताया है। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि व्हाइट हाउस 'सच्चे दोस्त' के स्वागत और उनके साथ रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा का इंतजार कर रहा है। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को पीएम मोदी ने फेसबुक पर पोस्ट कर कहा कि वह ट्रंप के न्योते पर 25 जून से दो दिन के लिए वाशिंगटन यात्रा पर जा रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'राष्ट्रपति ट्रंप और मेरी इससे पहले फोन पर बातचीत हुई है। हमारी बातचीत में अपने लोगों के परस्पर लाभ हेतु सर्वांगीण सकारात्मक संबंधों को आगे ले जाने की समान मंशा पर बात हुई।'

वहीं अमेरिका के लिए रवाना होने से पहले पुर्तगाल में पीएम मोदी ने पुर्तगाली प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और बेहतर बनाने पर चर्चा की। भारत-पुर्तगाल के बीच 4 मिलियन यूरो के फंड समेत 17 बड़े समझौतों पर दस्तख्त हुए। दोनों देशों के बीच कराधान, विज्ञान, युवा मामलों एवं खेलों को लेकर समझौते हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed