{"_id":"57207ee54f1c1bff55a91dbe","slug":"n-korea-preparing-for-fifth-nuclear-test-say-reports-us-expresses-concern","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया के पांचवें परमाणु परीक्षण की खबर पर अमेरिका भड़का","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
उत्तर कोरिया के पांचवें परमाणु परीक्षण की खबर पर अमेरिका भड़का
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 27 Apr 2016 02:27 PM IST
विज्ञापन
पांचवें परमाणु परीक्षण की खबर पर अमेरिका भड़का
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया एक के बाद एक करके अमेरिका और दूसरे देशों के नाक में दम करने वाले काम कर रहा है। उत्तर कोरिया ने अब ऐलान किया है कि वो पांचवां परमाणु परीक्षण करेगा। अमेरिका ने कहा कि उत्तर कोरिया लगातार दूसरे देशों को उकसाने वाला काम कर रहा है। साथ ही अमेरिका योजना बना रहा है कि किस तरह से उत्तर कोरिया पर कड़े से कड़े प्रतिबंध लगाए जा सके।
विज्ञापन
अमेरिका में व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जोश अर्नेस्ट ने बताया कि उत्तर कोरिया के इस कदम को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। हमने सभी देशों से इस पर प्रतिक्रिया देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
इससे पहले भी अमेरिका उत्तर कोरिया पर कई तरह के प्रतिबंध लगा चुका है। अमेरिका ने जोर देते हुए कहा कि हम उत्तर कोरिया पर आने वाले समय में भी लगातार दबाव बनाते रहेंगे। अमेरिका इसके लिए चीन की सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। अमेरिका का ऐसा मानना है कि चीन की सरकार उत्तर कोरिया पर ज्यादा दबाव बना सकती है।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया की तरफ से परमाणु परीक्षण किए जाने की खबर के बाद से ही अमेरिका ने एशियाई क्षेत्र में अपने नौसेना की तैनाती को और ज्यादा मुस्तैद कर दिया था। उत्तरी कोरिया ने जनवरी में चौथा परमाणु परीक्षण और फरवरी में लंबी दूरी के रॉकेट का परीक्षण किया था। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी उत्तर कोरिया पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे।