फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Mysterious Sickness Diplomats in Cuba says us

अमेरिका का एक और राजनयिक क्यूबा में रहस्मयी बीमारी से ग्रस्त

Fri, 22 Jun 2018 04:04 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 22 Jun 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
 Mysterious Sickness Diplomats in Cuba says us
अमेरिका ने कहा है कि उसका एक और राजनयिक क्यूबा में रहस्मयी बीमारी से ग्रस्त हो गया है। इसी के साथ बीमार पड़ने वाले राजनयिकों की संख्या बढ़ कर 25 हो गयी है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने कल कहा, ‘‘अगस्त 2017 के बाद चिकित्सकीय रूप पुष्ट हुआ यह हवाना का पहला मामला है। प्रभावित अमेरिकियों की संख्या अब 25 हो गई है।’’ 
विज्ञापन


वहीं चीन में अमेरिका का एक अधिकारी भी इसी प्रकार की संदिग्ध बीमारी की चपेट में आ गया है। बड़ी संख्या में राजनयिकों के बीमारी के चपेट में आने से इस बीमारी का रहस्य गहरा गया है। अमेरिका ने पहले कहा था कि यह किसी प्रकार का हमला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हीथर ने कहा कि अमेरिका ने इस नए मामले की जानकारी हवाना को 29 मई को दे दी थी साथ ही क्यूबा को भी अपनी धरती पर राजनयिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने को कहा है।

माना जा रहा है कि अमेरिकी राजनयिक को हवाना से बुला लिया गया है लेकिन उनके स्वाथ्य संबंधी परीक्षणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed