फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Muslim woman wins $85,000 lawsuit after police forcibly remove her hijab

हिजाब उतरवाने के मामले में मुस्लिम महिला ने जीता 85 हजार डॉलर का मुआवजा

Sun, 13 Aug 2017 11:43 PM IST
एजेंसी, कैलिफोर्निया
एजेंसी, कैलिफोर्निया Updated Sun, 13 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Muslim woman wins $85,000 lawsuit after police forcibly remove her hijab
फाइल फोटो

अमेरिका में पुलिस को एक मुस्लिम महिला का हिजाब उतरवाना महंगा पड़ गया। महिला ने पुलिस द्वारा जबरन हिजाब उतरवाने के मामले में करीब 54 लाख रुपये (85 हजार डॉलर)का मुआवजा हासिल किया है। केस के अनुसार यह घटना पिछले साल की है।

विज्ञापन


किर्स्टी पॉवेल और उनके पति को पुलिस ने कस्टमाइज्ड ‘लो राइडर’ कार चलाने के जुर्म में पकड़ा था। सीएनएन के मुताबिक पुलिस को पॉवेल के खिलाफ एक वॉरंट मिला, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


पॉवेल के पति ने एक महिला अधिकारी से गिरफ्तारी देखने का अनुरोध किया, लेकिन गिरफ्तार करने वाले अधिकारी ने अनुरोध ठुकराते हुए पॉवेल को हिजाब हटाने को कहा। पॉवेल को बिना हिजाब के जेल में पूरी रात काटनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉवेल ने अप्रैल, 2016 में मुकदमा दाखिल किया था। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि उनके अधिकारों का उल्लंघन हुआ। पॉवेल को बिना हिजाब के फोटो खिंचवाने के लिए बाध्य किया गया था।


कोर्ट ने कैलिफॉर्निया के स्थानीय प्राधिकरण को पॉवेल को 85 हजार डॉलर का मुआवजा देने का आदेश दिया। अमरीकी-इस्लामिक रिलेशन ने इस मामले के निपटारे की घोषणा की और पॉवेल की तारीफ भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed