फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Muslim girl's hijab ripped off in front of students in America

अमेरिका: क्लास में उतार दिया मुस्लिम छात्रा का हिजाब 

Wed, 16 Nov 2016 05:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 16 Nov 2016 05:43 PM IST
विज्ञापन
Muslim girl's hijab ripped off in front of students in America

अमेरिका में मुस्‍लिम महिलाओं पर शोषण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला शिकागो के मिनेसोटा का है। यहां के नोर्थडेल मिडिल स्कूल में छात्रों ने मुस्‍लिम छात्रा का हिजाब खींच लिया और उसके बालों को खोल दिया। काउंसिल ऑन अमेरिकन इस्लामिक रिलेशंस ने इस घटना को हमला करार दिया है।

विज्ञापन


इसके बाद घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही स्कूल प्रशासन के रवैये पर काउंसिल ऑन अमेरिकन इस्लामिक रिलेशंस ने सवाल उठाए। उसने कहा कि जब तक ये खबर मीडिया तक नहीं पहुंची थी, स्कूल प्रशासन ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन


CAIR के जयलानी हुसैन ने कहा कि स्कूल प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए थी। जो उसने नहीं की। उन्होंने ये भी कहा आरोपी छात्र अन्य मुस्‍लिम छात्राओं पर भी ऐसी ही कृत करता आ रहा है। जांच कर रही टीम के सदस्य जिम स्केली ने कहा कि जांच कमेटी इस बात पर गौर कर रही है कि कहा पर स्कूल और छात्रा के परिजनों में बात टूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्‍लेखनीय है कि इस तरह की घटनाओं में ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद से बढ़ोतरी देखी जा रही है। गौरतलब है कि ट्रंप को गैर-श्वेत लोगों का विरोधी समझा जाता है और वह अपने प्रचार के दौरान इस बात का जिक्र भी कर चुके हैं। उनकी इसी बात से प्रेरणा लेकर लोगों इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed