फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Muslim child ‘booted from school bus’ for hijab in US

अमेरिका में हिजाब के कारण मुस्लिम बच्ची को बस से उतारा

Sun, 15 Jan 2017 11:58 PM IST
एजेंसी/ लॉस एंजिल्स
एजेंसी/ लॉस एंजिल्स Updated Sun, 15 Jan 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Muslim child ‘booted from school bus’ for hijab in US
सांकेतिक चित्र

अमेरिका में मुस्लिमों के बढ़ते विद्वेष के बीच एक मुस्लिम बच्ची को हिजाब पहनने के कारण स्कूल की बस से उतारने का मामला सामने आया है। प्रोवो सिटी के टिंपव्यू हाई स्कूल में पढ़ने वाली जन्ना बकीर ने यह दावा किया है। उसने कहा कि हिजाब पहनने के कारण बस चालक ने उसे दो बार नीचे उतार दिया। उसके परिजनों ने इस सिलसिले में स्कूल से माफी की मांग की है।

विज्ञापन


परिजनों की वकील रैंडल स्पेंसर ने बताया, बस चालक ने नीले हिजाब का जिक्र करते हुए बकीर को उतरने के लिए कहा। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बकीर के हवाले से कहा गया, यह हिजाब मेरे और मेरे धर्म का हिस्सा है और इससे पता चलता है कि मैं कहां से आई हूं। मैं हर रोज अपने कपड़ों से मैचिंग हिजाब पहनती हूं। 
विज्ञापन


बकीर ने कहा कि पहली बार बस से उतारने की घटना पिछले महीने हुई थी। इसके बाद उसके परिजनों ने स्कूल प्रशासन से मिल कर इसकी पुनरावृत्ति नहीं होने की मांग की थी। हालांकि बस चालक ने पिछले शुक्रवार को फिर से बकीर को बस में चढ़ने नहीं दिया था। उधर पुलिस ने कहा है कि बकीर का नाम उस बस की सूची में नहीं था। वह उसी रास्ते के किसी दूसरे बस की सूची में शामिल थी अत: इसमें कुछ भी भेदभाव जैसा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed