फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Mumbai terror attacks damaged Islamabad's image, says Pakistan's former foreign secretary

मुंबई हमलों की बरसी से पहले पाक के पूर्व विदेश सचिव ने खोली अपने ही देश की पोल

Tue, 07 Nov 2017 06:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 07 Nov 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
Mumbai terror attacks damaged Islamabad's image, says Pakistan's former foreign secretary

मुंबई हमलों की बरसी के महज दो दिन पहले पाकिस्तान के पूर्व विदेश सचिव रियाज मोहम्मद खान ने दुनिया में धूमिल हो रही पाक की छवि को लेकर अपने देश की एक और पोल खोली है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2008 में मुंबई हमलों के कारण कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी क्षति पहुंची है। खान का वक्तव्य इस बात की स्वीकारोक्ति माना जा सकता है कि मुंबई हमले में पाक का हाथ रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को ‘डॉन’ अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक रियाज मोहम्मद खान इस सप्ताह की शुरूआत में पाक उच्चायोग में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पाक की छवि को धूमिल करने के अलावा मुंबई हमलों ने कश्मीर के मुद्दे को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 नवंबर 2008 को हुए इस हमले में विदेशी पर्यटकों समेत करीब 166 लोग मारे गए थे। भारत इस हमले के लिए जमात-उद-दावा के मुखिया हाफिज सईद को जिम्मेदार ठहराता रहा है।

पूर्व पाक विदेश सचिव ने सऊदी अरब के पवित्र स्थल काबा के इमाम द्वारा हाल ही में दिए गए फतवे का भी जिक्र किया जिसमें इस्लाम को निजी व्यक्तियों या समूहों द्वारा जिहादी ऐलान की इजाजत नहीं देने की बात कही गई हैै।

रिपोर्ट के मुताबिक रियाज मोहम्मद खान ने मुंबई हमलावरों को आतंकी समूह बताते हुए कहा कि इन आतंकवादी समूहों की गलतियों का इस्तेमाल कश्मीर के स्थानीय व विधिसम्मत आजादी के आंदोलन को कमजोर करने के लिए नहीं किया जा सकता है लेकिन भारत ने ऐसा कर दिखाया।

पाकिस्तान के एक अन्य वरिष्ठ राजनयिक व राजदूत तौकीर हुसैन ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी कूटनीतिक निक्की हेली के बयान का उल्लेख किया जिसमें अमेरिका ने भारतीयों से पाकिस्तान पर निगाह बनाए रखने को कहा है।


हुसैन ने कहा कि निक्की जैसे लोग भारत की मदद करके कश्मीरी संघर्ष को दबाते हुए पाकिस्तान का प्रभाव कम करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। जबकि भारत दुनिया को अपनी बात मनवाने में कामयाब हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed