{"_id":"5bd48f50bdec2269385b6245","slug":"multiple-casualties-reported-after-shooting-near-pittsburgh-synagogue","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: यहूदी प्रार्थना स्थल पर गोलीबारी में 11 लोगों की मौत, शोक में 3 दिन तक झुके रहेंगे ध्वज","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका: यहूदी प्रार्थना स्थल पर गोलीबारी में 11 लोगों की मौत, शोक में 3 दिन तक झुके रहेंगे ध्वज
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : Newyork Times
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के पिट्सबर्ग में शनिवार को यहूदियों के एक प्रार्थना स्थल पर हुई गोलीबारी में कम से कम 11 लोग मारे गए हैं जबकि तीन पुलिसकर्मियों सहित कई अन्य घायल हो गए हैं। स्थानीय मीडिया में इस संबंध में खबरें आयी हैं।
विज्ञापन
हालांकि आधिकारिक रूप से यह सूचना नहीं मिली है कि घटना में कितने लोग मारे गए हैं और कितने लोग घायल हुए हैं। लेकिन स्थानीय मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, 11 लोग मारे गए हैं जबकि तीन पुलिसकर्मियों सहित छह लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल होने के बाद हमलावर रॉबर्ट बोवर्स (46) ने आत्मसमर्पण कर दिया। खबरों के अनुसार हमलावर दाढ़ी वाला और श्वेत व्यक्ति है। घायल होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
एफबीआई इसे घृणा अपराध मानकर घटना की जांच कर रही है। गोलीबारी करने से पहले हमलावर कथित रूप से भवन में घुसा और चिल्लाया ‘‘सभी यहूदियों को मर जाना चाहिए।’’ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे बेहद दुखद स्थिति बताया। उन्होंने कहा, पिट्सबर्ग में जितना सोचा था हालात उससे बहुत ज्यादा दुखद हैं।
हमला पिट्सबर्ग के स्किवरेल हिल में स्थित ट्री ऑफ लाइफ सिनगॉग में हुआ है। घटना के बाद ट्रंप ने कहा कि ऐसे अपराध करने वाले व्यक्ति को मौत की सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने इस गोलीबारी के बाद शोक स्वरूप अमेरिकी ध्वजों को आधा झुकाने के आदेश दिए हैं। ट्रंप ने आदेश दिया कि व्हाइट हाउस, सार्वजनिक मैदानों, सैन्य चौकियों, नौसैन्य केंद्रों और जहाजों पर लगे झंडे मृतकों के प्रति 'शोक सम्मान' में 31 अक्टूबर तक आधे झुके रहेंगे।
वहीं यहूदी राष्ट्र इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घटना के बाद अमेरिका के साथ एकजुटता जताते हुए एक वीडियो संदेश में कहा, पिट्सबर्ग के सिनगॉग में हुआ जानलेवा हमले से मेरा दिल बहुत दुखी है और मैं सदमे में हूं।