फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   mudslides in California kills 19 people and 5 are still missing whom police is searching

कैलिफोर्निया: मडस्लाइड ने मचाई भारी तबाही, 19 लोगों की मौत, 5 लापता

Sun, 14 Jan 2018 12:34 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 14 Jan 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
mudslides in California kills 19 people and 5 are still missing whom police is searching

अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैंटा बारबरा काउंटी में बाढ़ और मिट्टी धंसने की वजह से शनिवार को 19 लोगों की मौत हो गई है जबकि 5 लोग गायब हैं। क्रू इस समय गायब हुए लोगों की तलाश कर रहा है। जिसमें से एक शख्स को जिंदा बचा लिया गया है। बाकी के लोगों को भी ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है। मिट्टी और मलबे की यह बाढ़ मंगलवार को काउंटी में हुई। 

विज्ञापन


प्रेस कॉन्प्रेंस में काउंटी के शेरिफ बिल ब्राउन ने कहा- हम चाहते हैं कि ऐसा नहीं हो, मगर इस संख्या में बढ़ोतरी होने की आशंका है क्योंकि हम अभी भी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने कहा- आशंका कम है लेकिन हमें उम्मीद है कि अभी भी लोग जिंदा होंगे। इस बाढ़ का 19वें पीड़ित को ढूंढ लिया गया है और उसकी पहचान 25 साल के मोर्गन कोरे के तौर पर हुई है। बाढ़ में उसका घर बह गया था जिसकी वजह से उसकी 12 साल की बहन की मौत हो गई। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक छोटी कार के आकार के पत्थर पहाड़ों से लुढ़क कर सड़कों पर आ गिरे, जिसकी वजह से रास्ता बंद हो गया था। कीचड़ की यह घटना उसी इलाके की है जहां पिछले साल दिसंबर में जंगलों में आग लगी थी। जिसके बाद यहां बहुत तेज बारिश हुई। इसकी वजह से 100 घर बह गए जबकि 300 क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मंगलवार को अधिकारियों ने यहां रह रहे लोगों को ऊंचे इलाकों में जाने के आदेश दे दिए थे। यह इलाका कैलिफोर्निया के लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में शुमार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed