फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   MP John McCain Demand for imposing diplomatic, military and economic expenditure on Pak in america

अमेरिकी सीनेट में संशोधन पेश, पाक पर सैन्य और आर्थिक खर्च लादने की मांग

Sat, 29 Jul 2017 04:42 PM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Sat, 29 Jul 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
MP John McCain Demand for imposing diplomatic, military and economic expenditure on Pak in america
जॉन मैक्केन, सांसद - फोटो : ie

अमेरिका के कद्दावर सांसद जॉन मैक्केन ने सीनेट में एक विधायी संशोधन पेश करते हुए मांग की है कि यदि पाकिस्तान में तालिबान और हक्कानी नेटवर्क समेत आतंकवादी समूहों को समर्थन दिया जाना बंद नहीं किया जाता है तो उस पर राजनयिक, सैन्य और आर्थिक लागत का भार डाला जाए। मैक्केन ने राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकार अधिनियम (एनडीएए) 2018 में संशोधन का प्रस्ताव रखा है, ताकि अफगानिस्तान में शांति, स्थिरता और अमेरिका के खिलाफ आतंकवादी हमलों को रोका जा सके।

विज्ञापन


अमेरिकी सीनेट की हथियार सेवा समिति के अध्यक्ष जॉन मैक्केन द्वारा पाकिस्तान संबंधी इस विधेयक को कांग्रेस की मंजूरी मिलने की पूरी संभावना मानी जा रही है क्योंकि उनके विधेयक अभी तक अमेरिकी संसद में रुके नहीं हैं। एनडीएए-2018 में सीनेट संशोधन 609 के मुताबिक अमेरिका और उसके सहयोगियों के मूल हितों पर हमला करने की आतंकी समूहों की क्षमता को नष्ट करना या बाधित करना अमेरिकी कांग्रेस का कर्तव्य है। यह संशोधन कांग्रेस को अफगानिस्तान में तालिबान को रोकने के लिए सैन्य बल का इस्तेमाल करने और अफगानिस्तान में आतंकवाद को उखाड़ फैंकने की भी अनुमति देता है।
विज्ञापन


मैक्केन के इस विधेयक का मकसद अफगान सुरक्षा बलों को मजबूत करने के साथ-साथ अमेरिकी सुरक्षा बलों को हक्कानी नेटवर्क, तालिबान व अन्य आतंकवादियों को निशाना बनाने का अधिकार देना है। इस विधायी संशोधन में अपील की गई है कि ‘यदि पाकिस्तान तालिबान और हक्कानी नेटवर्क समेत आतंकवादी समूहों को समर्थन देना जारी रखता है तो उस पर धीरे-धीरे राजनयिक, सैन्य और आर्थिक लागत का भार डाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनेट में पेश इस संशोधन विधेयक में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, चीन, भारत, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और अन्य देशों से मिलकर क्षेत्रीय वार्ता के लिए सुगम ढांचे द्वारा अमेरिका के क्षेत्रीय कूटनीतिक प्रयासों को तेज करने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed