{"_id":"5bc87b3fbdec22696a3ad282","slug":"more-than-60-thousand-indians-get-us-green-cards-in-last-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले साल 60 हजार से ज्यादा भारतीयों को मिला ग्रीन कार्ड ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पिछले साल 60 हजार से ज्यादा भारतीयों को मिला ग्रीन कार्ड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 18 Oct 2018 05:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में पिछले साल 60,394 भारतीयों को ग्रीन कार्ड मिले जबकि यहां स्थायी तौर पर रहकर काम करने की छूट देने वाली इस सुविधा के लिए छह लाख भारतीय इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
अप्रैल, 2018 के आंकड़ों के मुताबिक, 6,32,219 भारतीय प्रवासी, उनकी पत्नियां और बच्चे ग्रीन कार्ड मिलने का इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल जिन 60,394 भारतीयों को ग्रीन कार्ड मिले, उनमें से 23,569 लोगों को रोजगार के आधार पर ये कार्ड मिले।
विज्ञापन
अमेरिका में ग्रीन कार्ड प्राप्त होने के बाद व्यक्ति स्थायी तौर पर यहां रह सकते हैं और काम कर सकते हैं। वहीं 20,549 ग्रीन कार्ड भारतीयों के करीबी रिश्तेदारों (पत्नी, बच्चों, माता-पिता) को मिले। इसके अलावा 14,962 कार्ड परिवार से जुड़ी श्रेणी के लोगों को मिले।
विज्ञापन
अमेरिका के गृह मंत्रालय की ओर से दो अक्तूबर को ये हालिया आंकड़े जारी किए गए। इसके मुताबिक ग्रीन कार्ड प्राप्त करने वाले भारतीयों की संख्या में मामूली कमी आई है।