फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   missing girls found after 10 years

10 साल बाद एक ही घर से मिलीं लापता लड़कियां

Tue, 07 May 2013 06:47 PM IST
Updated Tue, 07 May 2013 06:47 PM IST
विज्ञापन
missing girls found after 10 years

अमेरिका के ओहायो राज्य की पुलिस ने कहा है कि एक दशक पहले गायब हुई तीन किशोरियां एक घर से जिंदा मिली हैं।

विज्ञापन


क्लीवलैंड शहर की पुलिस के मुताबिक अमांडा बेरी 16 साल की आयु में 2003 से गायब थीं, जबकि इसके एक साल बाद 14 साल की जिना डी जीसस भी गायब हो गई थीं।

पुलिस ने बताया कि क्लीवलैंड के जिस घर से ये दोनों महिलाएं मिली हैं, उसी घर से 32 साल की मिशेल नाइट भी मिलीं। वे भी सालों पहले से गायब थी।

पुलिस ने इस मामले में 52 साल के एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है।

अनुत्तरित सवाल
क्लीवलैंड की पुलिस का कहना है कि सभी महिलाएं स्वस्थ हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

क्लीवलैंड के मेट्रो अस्पताल के डॉक्टर गेराल्ड मैलोनी ने अस्पताल के बाहर एक संक्षिप्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''यह अंत नहीं है, हम आमतौर पर इस तरह की कहानियां सुनते रहते हैं।'' उन्होंने कहा, ''हम खुश हैं।''

डॉक्टर मैलोनी ने कहा, ''ये महिलाएं अस्पताल कर्मचारियों से बातचीत करने में सक्षम हैं.'' उन्होंने इससे अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।

बीबीसी संवाददाता जेन लिटिल के मुताबिक़ ऐसा माना जा रहा था कि इन लड़कियों की मौत हो चुकी है। इनमें से एक की मां को लगता था कि उनकी बेटी को गुलामी करने के लिए बेच दिया गया है।
विज्ञापन


जिस व्यक्ति ने इन महिलाओं के घर में बंद किया था, उसकी पहचान अमांडा बेरी ने एरियल कास्त्रो के रूप में की है। उन्होंने बताया कि जब उसने घर छोड़ा तो वे घर से भाग गई। मीडिया की खबरों के मुताबिक कास्त्रो पुलिस हिरासत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन महिलाओं के ज़िंदा मिलने के बाद क्लीवलैंड के मेयर फ्रैंक जैक्सन ने कहा, ''मैं शुक्रगुजार हूं कि अमांडा बेरी, जिना डी जीसस और मिशेल नाइट ज़िंदा मिली हैं।''

उन्होंने कहा, ''हमारे पास इस मामले से संबंधित बहुत से ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब अभी मिलना बाक़ी है। मामले की जांच अभी जारी है।''

बाहर निकलने की सलाह
एक प्रत्यक्षदर्शी ने एक स्थानीय टीवी चैनल को बताया कि उसने एक महिला को एक बच्चे के साथ घर से बाहर निकलते देखा। वह मदद के लिए चिल्ला रही थी। चार्ल्स रामसे ने कहा, ''मैंने महिला को दरवाजा खोलकर बाहर निकलने की सलाह दी। लेकिन उसने कहा कि दरवाजा बंद था।''

उन्होंने कहा, ''हमने दरवाजे को खोलने के लिए उस पर लात मारी। संयोग से वह एल्युमीनियम का बना हुआ था। उस पर वह अपनी बेटी के साथ चढ़कर बाहर आ गई।'' इस महिला को रामसे ने पनाह दी। उसने उन्हें बताया कि घर में और भी लोग हैं।

अमांडा बेरी बर्गर किंग रेस्टोरेंट में काम करती थीं। उन्होंने अंतिम बार अपनी बहन को टेलीफ़ोन कर लिफ्ट मांगी थी। बेरी के गायब होने के तीन साल बाद मार्च 2006 में उनकी माँ की मौत हो गई थी।


जिना डी जीसस ने गायब होने से पहले कहा था कि वे स्कूल से घर लौट रही हैं। उनका मामला पिछले साल तब खोला गया, जब एक क़ैदी में अधिकारियों को सूचना दी कि अमांडा बेरी क्लीवलैंड के एक घर में दफ़न हो सकती हैं। इस क़ैदी को ग़लत सूचना देने के आरोप में साढ़े चार साल की सज़ा हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed