{"_id":"66ddcc0751c34b1486ff41ca97372405","slug":"missing-craft-case-two-irani-travlar-were-on-stolen-pasport","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता विमान: चोरी के पासपोर्ट पर यात्रा करने वाला ईरानी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
लापता विमान: चोरी के पासपोर्ट पर यात्रा करने वाला ईरानी
Updated Tue, 11 Mar 2014 02:16 PM IST
विज्ञापन
मलेशिया के पुलिस प्रमुख खालिद अबुबकर ने कहा है कि मलेशिया एयरलाइंस के लापता विमान पर चोरी के पासपोर्ट पर सफ़र करने वाला एक यात्री ईरान का था। चार दिनों पहले कुआलालंपुर से बीजिंग जा रहे विमान पर अधिकारियों के मुताबिक़ दो लोग चोरी के पासपोर्ट पर यात्रा कर रहे थे।
विज्ञापन
खालिद अबुबकर ने कहा है कि ईरान के शहरी की उम्र 19 साल की थी। लेकिन उनका कहना था कि वो यात्री किसी दूसरे मुल्क में शरण लेना चाहते थे। उनका कहना था कि इस विमान के लापता होने के मामले में आतंकवाद का कोई मामला अभी तक सामने नहीं आ पाया है।
विज्ञापन
लेकिन अधिकारी का कहना था कि मामले में सभी पहलुओं की जांच पड़ताल की जा रही है। इसमें विमान का अपहरण किए जाने का पहलू भी ध्यान में रखा जा रहा है।
लापता विमान पर 239 यात्री थे और वो उड़ान भरने के कुछ एक घंटे बाद से ही लापता है। अभी तक इस तलाश में किसी तरह की सफ़लता नहीं मिली है।