फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   missing aircraft tracking opration is going on

ग़ायब हुए मलेशियाई विमान ने 'बदला था रास्ता'

Wed, 12 Mar 2014 12:46 PM IST
Updated Wed, 12 Mar 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
missing aircraft tracking opration is going on

मलेशियाई वायुसेना का कहना है कि लापता हुए विमान ने ग़ायब होने से पहले अपना निर्धारित रास्ता बदल दिया था। एयरफ़ोर्स अधिकारियों के अनुसार सेना के राडारों से पता चला है कि ग़ायब होने से पहले विमान निर्धारित रास्ते से बायीं ओर मुड़ा था।

विज्ञापन


शनिवार को मलेशिया एयरलाइंस के विमान एमएच-370 कुआलालंपुर से बीजिंग के लिए उड़ान भरने के कुछ घंटे बाद ही लापता हो गया था।

फ़्लाइट में 239 लोग सवार हैं

missing aircraft tracking opration is going on

विमान को ढूंढने के लिए की जा रही कोशिशों को बढ़ा दिया गया है। अभी तक इस विमान के बारे में कोई ख़बर नहीं मिली है। व्यापक तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

चार दिन पहले उड़ान भरने के कुछ घंटों बाद ही विमान से एयरक्राफ्ट कंट्रोल टावर का संपर्क टूट गया था। इससे पहले पता चला था कि लापता विमान में दो ईरानी नागरिक चोरी के पासपोर्टों के साथ यात्रा कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरपोल ने संदिग्‍ध यात्री पहचान की

missing aircraft tracking opration is going on

मलेशिया पुलिस ने बताया कि इनमें से एक ईरानी युवक का नाम पौरिया नूर मोहम्मद मेहरदाद है। 18 वर्षीय मेहरदाद शायद जर्मनी जा रहा था। इंटरपोल ने दूसरे यात्री की पहचान 29 साल के दिलावर सेवाद मोहम्मद रज़ा के रूप में की।

इंटरपोल और मलेशिया पुलिस के अऩुसार दोनों ईरानियों ने मलेशिया आने के लिए सही ईरानी पासपोर्ट का इस्तेमाल किया था और फिर लापता हो चुके विमान पर सवार होने के लिए चोरी के यात्री दस्तावेज़ों का इस्तेमाल किया।

मलेशिया पुलिस का कहना है कि शनिवार को लापता हुए विमान में सवार इन लोगों के चरमपंथियों से संबंध होने की आशंका नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed