फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Michelle Obama disclosed so much about former us president Barack Obama's dress

मिशेल ओबामा ने किया बराक ओबामा की ड्रेस को लेकर इतना बड़ा खुलासा

Tue, 13 Jun 2017 12:55 PM IST
amarujala.com- Presented by : अरविंद कुमार
amarujala.com- Presented by : अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Jun 2017 12:55 PM IST
विज्ञापन
Michelle Obama disclosed so much about former us president Barack Obama's dress
अमेरिका की पूर्व फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा

अमेरिका की पूर्व फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को लेकर एक चौकाने वाला खुलासा किया है। मिशेल ने अपने खुलासे में बताया कि ओबामा पिछले आठ सालों से एक ही तरह का टक्सीडो पहने रखा है।  मिशेल ने ये बात एप्पल ड्वलेपर्स कांफ्रेस में अपने भाषण के दौरान कही। मिशेल इस कांफ्रेस में दोहरे मानकों की महिलाओं को लेकर स्पीच दे रही थीं। 

विज्ञापन


अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को शायद ही पता हो कि जो टक्सीडो  वे पिछले आठ साल से पहन रहे है उसका खुलासा उनकी पत्नी एक स्पीच के दौरान कर देंगी। इतना ही नहीं मिशेल ने आगे बताया कि वह जो सैंडल, ब्रेसलेट और हार पहनती है लोग उसकी फोटो ले उस पर टिप्पणी कसते हैं, लेकिन किसी ने भी इस बात कोई रायशुमारी नहीं की कि ओबामा पिछले आठ साल से एक ही टक्सीडो और जूते पहन रहे हैं।
विज्ञापन


मिशेल ने आगे कहा कि उन्हें अपने पति पर इस बात का गर्व है कि वे एक ही तरह का टक्सीडो पहनते हैं और दस मिनट में ही तैयार हो जाते हैं। बता दें कि बराक ओबामा के राष्ट्रपति होने के दौरान अमेरिका की पूर्व फर्स्ट लेडी के ड्रेस सेंस को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आया करती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशेल ने  यह भी बताया कि बराक ओबामा का टक्सीडो कार्ल स्टीफनोविक के नीले टक्सीडो की याद ताजा करता है। बता दें कि स्टीफनोविक पिछले एक साल से एक ही तरह का टक्सीडो पहन रहे हैं। स्टीफनोविक टूडे शो के होस्ट हैं।


स्टीफनोविक का कहना है कि वे एक ही तरह का टक्सीडो पहनकर लोगों की उनके प्रति राय जानने की कोशिश कर रहे हैं। खबर है कि स्टीफनोविक न्यू साउथ वेल्स की एलजीबीटीआई कम्यूनिटी की सेवा करने के चलते अवार्ड के लिए नामांकित हुए हैं। स्टीफनोविक ने ऑन एयर अपशब्द बोलने पर बहुत बड़े स्तर पर माफी मांगी थी।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed