फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump Savors Win As House Passes Obamacare Repeal

ट्रंप को मिली बड़ी सफलता, ‘ओबामाकेयर’ को निरस्त करने की अमेरिकी कांग्रेस ने दी मंजूरी

Fri, 05 May 2017 08:21 PM IST
amarujala.com-Presented By: संदीप भ्ाट्ट
amarujala.com-Presented By: संदीप भ्ाट्ट Updated Fri, 05 May 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
Trump Savors Win As House Passes Obamacare Repeal
अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधि सभा ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के हेल्थकेयर बिल ‘ओबामाकेयर’ को निरस्त कर दिया और उसमें बदलाव करने की मंजूरी दे दी। इस बिल के पास होने पर रिपब्लिकन सदस्यों ने जश्न मनाया।
विज्ञापन


हालांकि इससे पहले भी ‘ओबामाकेयर’ को निरस्त करने वाला बिल कांग्रेस में पेश हुआ था मगर तब ट्रंप को उसमें सफलता नहीं मिली थी। हालांकि, डेमोक्रेट सदस्यों के अलावा मरीजों, डॉक्टरों और अस्पतालों के कई समूहों ने इस बिल का विरोध किया था। खुद रिपब्लिकन पार्टी में इसको लेकर काफी मतभेद थे। 
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति कार्यालय में 105 दिन पूरा करने पर उन्हें मिली यह बड़ी सफलता है। ओबामाकेयर बिल को निरस्त करवाने के लिए 216 वोटों की आवश्यकता थी जबकि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने 217 वोट देकर इस बिल को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में ओबामाकेयर योजना को निरस्त करने को लेकर 217 वोट डाले गए, जबकि विपक्ष में 213 वोट पड़े। ओबामाकेयर की जगह रिपब्लिकन स्वास्थ्य सेवा विधेयक लाया गया है। इस बिल के निरस्त होने से पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की महत्वपूर्ण घरेलू उपलब्धि का करारा झटका लगा है।

वहीं रिपब्लिकन पार्टी को एक नई उम्मीद मिली है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में पास होने के बाद अब इसे संसद के दूसरे सदन में पेश किया जाएगा जहां इसके पास होने को लेकर कोई दावा फिलहाल नहीं किया जा सकता है। हालांकि ट्रंप दूसरे सदन से भी इसके पास होने को लेकर आश्वस्त हैं।

विधेयक का राजनीतिक विरोध 

Trump Savors Win As House Passes Obamacare Repeal
वहीं इस बिल पर वोट पड़ने से ठीक पहले सदन ने बृहस्पतिवार को 1.1 ट्रिलियन डॉलर की खर्च वाले रिपब्लिकन स्वास्थ्य सेवा विधेयक को मंजूरी दी थी। इस विधेयक में प्रावधान किया गया है कि जो भी बिना हेल्थ इंश्योरेंस के इलाज के लिए जाएगा उस पर जुर्माना कर लगेगा।

वहीं ओबामा केयर के तहत इंश्योरेंस पॉलिसी में सरकारी सब्सिडी मिलने की जगह इस विधेयक में उम्र पर आधारित सालाना दो हजार डॉलर से चार हजार डॉलर का टैक्स क्रेडिट दिया जाएगा। इस टैक्स क्रेडिट के तहत एक परिवार को साल भर में 14 हजार डॉलर का क्रेडिट मिलेगा। बृहस्पतिवार को ट्रंप ने कहा था कि प्रीमियम दरों और डिडक्टीबल्स में तो कमी आएगी ही मगर सबसे महत्वपूर्ण यह है कि यह एक बहुत ही अच्छी योजना है।

बिल के विरोध में वोट करने वाले डेमोक्रेट्स ने कहा कि ऐसे अलोकप्रिय विधेयक को पास करवाने के लिए रिपब्लिकंस को भारी राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ेगी। डेमोक्रेट्स ने एक स्वर में इसकी आलोचना की। न्यूयॉर्क के प्रतिनिधि लुइस एम स्लॉटर ने सदन में वोट से ठीक पहले कहा कि मैं जिस तरह की राजनीतिक हत्या आज देख रहा हूं वैसा मैंने कभी पहले नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed