{"_id":"5760401b4f1c1bf82311bff0","slug":"mexican-police-kill-eight-gunmen-in-shootout","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्सिको में पुलिस की गोलीबारी में आठ बंदूकधारी ढेर","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
मैक्सिको में पुलिस की गोलीबारी में आठ बंदूकधारी ढेर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 14 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
बंदूकधारियों के पास से छह राइफलें, ग्रेनेड लांचर, कारतूस बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी मैक्सिको के सैन फर्नांडो म्यूनिसिपैलिटी में पुलिस के साथ गोलीबारी में आठ बंदूकधारी मारे गए हैं। सैन फर्नांडो अमेरिका के टेक्सास राज्य की सीमा से सटा है। स्थानीय सुरक्षा बल की ओर से जारी बयान के मुताबिक पुलिस अधिकारी मैक्सिको के हिंसाग्रस्त तामाउलिपास राज्य के सैन फर्नांडो टाउन में पेट्रोलिंग कर रहे थे, तभी अचानक दो ट्रकों में सवार होकर आए आठ बंदूकधारियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोलीबारी में सभी बंदूकधारी मारे गए। बंदूकधारियों के पास से छह उच्च क्षमता वाली राइफलें, एक ग्रेनेड लांचर, कारतूस और दो ट्रक बरामद हुए हैं, जिनको पुलिस ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन
तामाउलिपास कॉर्डिनेशन ग्रुप ने एक बयान में कहा कि बंदूकधारियों ने पुलिस की कार पर कई फायरिंग किए, लेकिन इसमें किसी पुलिस कर्मी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल बंदूकधारियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन