{"_id":"588ab46e4f1c1b5c02cf6821","slug":"mexiacn-president-cancel-us-visit-after-trump-s-insulting-tweet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेक्सिको के राष्ट्रपति ने रद्द किया अमेरिकी दौरा ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
मेक्सिको के राष्ट्रपति ने रद्द किया अमेरिकी दौरा
बीबीसी
Updated Fri, 27 Jan 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने मेक्सिको के राष्ट्रपति के अगले हफ्ते होनेवाले अमेरिका दौरे के रद्द होने की निंदा की है। डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना निएटो से मुलाकात का कोई फायदा नहीं अगर वो अमेरिका के साथ सम्मान से पेश नहीं आते और दोनों देशों की सीमा पर दीवार बनाने का खर्च नहीं देते।
राष्ट्रपति ट्रंप फिलाडेल्फिया में रिपब्लिकन नेताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, "अमेरीकी लोग दीवार का खर्च नहीं उठाएंगे।" इससे पहले मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना निएटो ने अगले हफ्ते अमेरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से वॉशिंगटन में होनेवाली मुलाकात का कार्यक्रम रद्द कर दिया था। उन्होंने ये फैसला राष्ट्रपति ट्रंप की मेक्सिको-अमेरीका सीमा पर दीवार बनाने की योजना पर हस्ताक्षर के एक दिन बाद लिया है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि सीमा पर दीवार बनाने का अरबों डॉलर का खर्च अमेरीका मेक्सिको से वसूलेगा जिसका मेक्सिको ने विरोध किया था। अमेरीकी सीनेट के रिपब्लिकन सदस्यों का कहना है कि अमेरीकी संसद ट्रंप की इस योजना को आगे बढ़ाएगी जिसपर 12 से 15 अरब डॉलर का खर्च आनेवाला है। मेक्सिको के राष्ट्रपति पेना निएटो ने कहा कि उन्होंने 31 जनवरी का अमेरीका दौरा राष्ट्रपति ट्रंप के बयान के बाद लिया है।
विज्ञापन
ट्रंप ने गुरुवार सुबह ट्विटर पर लिखा था, "अगर मेक्सिको बेहद जरूरी दीवार का खर्च नहीं उठाना चाहता तो अच्छा ये रहेगा कि वो आगामी बैठक स्थगित कर दे।" व्हाइट हाउस के प्रवक्ता शॉन स्पाइसर ने संवाददाताओं को बताया कि अमेरीका बातचीत के रास्ते खुले रखना चाहता है और दोनों नेताओं की बैठक की अगली तारीख पर विचार जारी है।

"मैंने कई बार कहा है कि मेक्सिको दीवार का खर्च नहीं उठाएगा"
मेक्सिको के राष्ट्रपति पेना निएटो
इससे पहले राष्ट्रपति पेना निएटो ने कहा था कि वो दीवार बनाने की योजना की निंदा करते हैं। टीवी पर राष्ट्र के नाम संदेश में मेक्सिको के राष्ट्रपति ने कहा, "मैंने कई बार कहा है कि मेक्सिको दीवार का खर्च नहीं उठाएगा। मैं अमेरीका के दीवार बनाने के फैसले की निंदा करता हूं और इसे दुर्भाग्यपूर्ण मानता हूं क्योंकि इस दीवार ने सालों से दोनों देशों के बीच एकता स्थापित करने की बजाए विभाजन पैदा किया है।"
पेना निएटो ने पिछले साल सितंबर में जब वो राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे, मेक्सिको सिटी में डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी और उनकी देश में काफी आलोचना हुई थी। इसका उनकी रेटिंग पर भी असर पड़ा था। मेक्सिको से लगी करीब 3,200 किलोमीटर लंबी सीमा पर दीवार बनाना डोनल्ड ट्रंप के चुनावी वादों में से एक था।
बुधवार को दीवार बनाने के आदेश पर दस्तखत करते समय उन्होंने कहा था कि अमेरीका की दक्षिणी सीमा पर संकट के हालात हैं। उनके कार्यकारी आदेश में सीमा पर गश्त बढ़ाने के लिए 10,000 आप्रवासन अधिकारियों की नियुक्ति का भी प्रस्ताव है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था, "सीमा के बिना कोई राष्ट्र राष्ट्र नहीं होता। आज से अमेरीका अपनी सीमाओं पर नियंत्रण कायम कर रहा है।" अपने अगले कार्यकारी आदेश में राष्ट्रपति ट्रंप मध्य-पूर्व और अफ्रीका के मुस्लिम बहुल आबादी वाले सात देशों से आप्रवासन पर प्रतिबंधों का एलान कर सकते हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि इन देशों में सीरिया, इराक, ईरान, लीबिया, सूडान, सोमालिया और यमन शामिल हो सकते हैं।