{"_id":"5b54e9084f1c1b40748b6695","slug":"meeting-between-us-and-taliban-in-qatar-to-end-the-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी लड़ाई खत्म करने के लिए अमेरिका और तालिबान के बीच कतर में हो रही मुलाकात","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
लंबी लड़ाई खत्म करने के लिए अमेरिका और तालिबान के बीच कतर में हो रही मुलाकात
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
अपनी सबसे लंबी लड़ाई को खत्म करने के लिए किसी सहमति पर पहुंचने के प्रयास के बीच अमेरिका ने तालिबान के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत शुरू कर दी है। अफगानिस्तान में शांति बहाली के लिए यह बातचीत कतर की राजधानी दोहा में हो रही है। तालिबानी सूत्रों के अनुसार, दोहा के एक होटल में चल रही बातचीत में अफगानिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
होटल में सुरक्षा इतनी कड़ी है कि होटल के कर्मचारियों तक को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्षों की बातचीत के लिए होटल का चुनाव इसलिए किया गया, क्योंकि शुरू में कोई पक्ष एक-दूसरे पर विश्वास नहीं कर रहा था। तालिबान अक्सर अपने पुराने आतंकियों और राजनीतिक नेताओं को वार्ताकार बनाता है। दोहा में चल रही वार्ता में कुछ ऐसे वार्ताकार भी हैं, जो पहले अमेरिका या अफगानिस्तान की जेलों में रह चुके हैं। हालांकि, अब वे सक्रिय लड़ाके नहीं हैं।
विज्ञापन
तालिबान के प्रतिनिधि रूस, चीन और अरब देशों की नजर से बचने के लिए विशेष उपाय कर रहे हैं। एक प्रतिनिधि ने बताया कि हम कभी एक साथ होटल नहीं जाते हैं। हम कभी बातचीत के लिए पहले नहीं पहुंचते हैं। जब अमेरिकी अधिकारी बैठक की जगह तक पहुंच जाते हैं, तब हम एक-एक करके वहां तक जाते हैं। सुरक्षा कारणों से कुछ तल के लिए हम एलीवेटर का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ तल तक सीढ़ी का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन