फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   medical magic happened in america, brain dead child revive

अमेरिका में हुआ मेडिकल चमत्कार, ब्रेन डेड होने के बाद आया होश

Wed, 09 May 2018 05:23 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Updated Wed, 09 May 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
medical magic happened in america, brain dead child revive
brain

अमेरिका में दो महीने पहले ट्रक दुर्घटना का शिकार हुए 13 साल के टेंड्रन मैककिनले के साथ एक चमत्कार हुआ है। वह पिछले दो महीने से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर था। हादसे के कारण उसके सिर से ट्रक का पहिया गुजर गया जिस कारण उसके सिर में गहरी चोट आई और वह कोमा में पहुंच गया। इसके बाद 22 मार्च को डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया। जब उसकी मां जेनिफर को कोई उम्मीद नहीं दिखी तो उसने बेटे के अंग दान करने का निर्णय किया। 

विज्ञापन


ब्रेन डेड बेटे के अंगदान के लिए मां दस्तखत कर चुकी थी, इसके बाद डॉक्टरों ने भी ऐसे पांच बच्चों की तलाश कर ली जिन्हें टेंड्रन के अंग लगाए जाने थे। डॉक्टरों ने उसका लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटाने की भी पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन इसके ठीक एक दिन पहले अचानक चमत्कार हुआ और टेंड्रन ने आंखें खोल लीं। उसके होश में आने के बाद डॉक्टरों ने उसकी तीसरी सर्जरी की जिसके बाद अब वह पहले की तरह सक्रिय हो गया है। अब वह चल भी पा रहा है और बोल भी पा रहा है। 
विज्ञापन


टेंड्रन की ऐसी सक्रियता देखकर डॉक्टर इसे मेडिकल चमत्कार कह रहे हैं। वहीं उसकी मां जेनिफर का कहना है कि जब डॉक्टरों ने उसके बेटे को ब्रेन डेड घोषित किया तो वह पूरी तरह से टूट चुकी थी। इसके बाद जब उसने अपने बेटे को बिना कोई हरकत किए 15 मिनट तक देखा तो उसने उसके अंगदान करने का फैसला किया। जेनिफर कहती हैं कि उन्होंने यह फैसला इसलिए किया क्योंकि उन्हें अपने बेटे के बचने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टेंड्रन के होश में आने के बाद उसने बताया कि टक्कर के बाद वह पत्थर से टकराकर गिर गया था। इसके बाद उसके ऊपर से ट्रक गुजरा। इसके अलावा उसे और कुछ याद नहीं था। जेनिफर ने ये पूरा वाकया सोमवार को बताया।


जेनिफर ने बताया कि टेंड्रन अपने दोस्त के साथ खेलने गया था लेकिन एक ट्रक वाले ने लापरवाही से उसके सिर पर ट्रक चला दिया। जिस कारण उसके सिर में 7 फ्रैक्चर आए। साथ ही उसे ब्रेन इंजरी भी आई। इसी कारण वह ठीक से सांस नहीं ले पा रहा था जिससे उसके ब्रेन में ऑक्सीजन पहंचना बंद हो गई। इसके बाद उसके अंगों ने भी एक एक करके काम करना बंद कर दिया था। लेकिन अब वह किताब पढ़ पा रहा है, बात कर रहा है और ठीक से चल भी रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed