{"_id":"59a116294f1c1bdf458b4995","slug":"mavis-wanczyk-the-winner-of-the-biggest-jackpot-in-north-american-history-quits-her-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने जीती उत्तरी अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी लॉटरी, छोड़ दी नौकरी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
महिला ने जीती उत्तरी अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी लॉटरी, छोड़ दी नौकरी
बीबीसी, हिंदी
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
माविस वांकजिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी अमेरिका के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी लॉटरी जीतने वाली महिला ने 758.7 मिलियन डॉलर यानी करीब 50 अरब रुपए का इनाम हासिल करने के बाद नौकरी छोड़ दी है। 53 साल की माविस वांकजिक दो बच्चों की मां हैं।
विज्ञापन
पेट्रोल स्टेशन से खरीदा था टिकट
माविस ने मैसाचुसेट्स के शिकोपी में एक पेट्रोल स्टेशन से टिकट खरीदा था। लॉटरी जीतने वाली माविस ने मीडिया को बताया कि उन्होंने नौकरी छोड़ दी है। उनके लकी नंबर 6, 7, 16, 23, 26 और 4 थे।
विज्ञापन
पढ़ें:- 19 साल की लड़की ने एक हफ्ते में इतनी बार जीती लॉटरी कि करोड़ों में पहुंचा बैंक बैलेंस
विज्ञापन
इसके पहले जनवरी 2016 में अमेरिका के पावरबेल जैकपॉट में 1.6 बिलियन डॉलर (करीब 109 अरब रुपये) की लॉटरी निकली थी। यह राशि तीन टिकट होल्डर्स के बीच बंटी थी। मैसाचुसेचट्स स्टेट लॉटरी ने बताया कि बुधवार रात टिकटों का ड्रॉ निकाला गया।
जन्मदिन के आधार पर चुने थे लकी नंबर
लॉटरी जीतने पर माविस ने कहा, ''पहला काम जो मैं करना चाहती हूं वो है घर बैठना और आराम करना। मेरा ये सपना था जो पूरा हो गया।'' उन्होंने बताया कि अपने रिश्तेदारों के जन्मदिन के आधार पर उन्होंने लकी नंबर चुने थे।
पढ़ें:- गलत है लॉटरी पर पैसे फूंकना, पति को यही समझाने के लिए खरीदा एक टिकट और जीती करोड़ों रुपये
माविस ने कहा, ''मैंने 32 साल तक मेडिकल सेंटर में नौकरी की। मैंने उन्हें बता दिया है कि अब मैं वहां वापस नहीं लौटने वाली। अब मैं बिस्तर पर पड़ी रहने वाली हूं।'' उन्होंने अपने आगे के प्लान के बारे में बताते हुए कहा कि पिछले साल ही उन्होंने नई कार ली थी जिसका सारा पैसा अब वह एक बार में चुका पाएंगी।