{"_id":"576172564f1c1b4d1f11cc87","slug":"matin-s-wife-was-aware-of-the-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओरलेंडो नाइट क्लब गोलीबारी : मतीन की पत्नी को थी हमले की जानकारी ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ओरलेंडो नाइट क्लब गोलीबारी : मतीन की पत्नी को थी हमले की जानकारी
अमर उजाला/ ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Wed, 15 Jun 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओरलेंडो के समलैंगिक नाइट क्लब पर उमर मतीन के हमला करने की जानकारी उसकी पत्नी नूर जही सलमान को पहले से ही थी। जब मतीन ने हथियार खरीद था, उस समय नूर जही सलमान उसके साथ ही थी। एनबीसी न्यूज ने मामले से जुड़े अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि नूर ने जानकारी के बावजूद हमले को लेकर अधिकारियों को अलर्ट नहीं किया। लिहाजा उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने पर विचार किया जा रहा है। फिलहाल इस संबंध में कोई फैसला नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
- जानकारी छिपाने के लिए मतीन की पत्नी नूर जही सलमान पर दर्ज हो सकता है मुकदमा
- हमले के लिए हथियार खरीदने के वक्त नूर भी थी मतीन के साथ
एनबीसी न्यूज के मुताबिक कथित तौर पर नूर जही सलमान ने एफबीआई के अधिकारियों को बताया कि जब मतीन हथियार और पिस्तौलदान खरीद रहा था, तब वह उसके साथ मौजूद थी। इतना ही नहीं, एक दफा नूर जही सलमान मतीन को लेकर ओरलेंडो के समलैंगिक नाइट क्लब पल्स भी गई थी।
विज्ञापन
मतीन नाइट क्लब की निगरानी करना चाहता था। 30 वर्षीय नूर ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने अपने पति मतीन से समलैंगिक नाइट क्लब पर हमले को लेकर बात करने की कोशिश की थी।
अधिकारियों ने बताया कि नूर मामले की जांच में सहयोग कर रही है। मतीन ने दो शादियां की थी। उसका तीन साल का बेटा भी है।
मालूम हो कि रविवार को 29 वर्षीय मतीन ने फ्लोरिडा के ओरलेंडो स्थित समलैंगिक नाइट क्लब में गोलीबारी करके 49 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इस हमले में 53 लोग घायल भी हुए थे।