फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Mars Insight of NASA landed on Mars after completing journey of more than 30 crore miles

लाल ग्रह पर उतरा नासा का इनसाइट अंतरिक्ष यान, मंगल के रहस्य सुलझाएगा यह मिशन

Wed, 28 Nov 2018 06:13 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Nov 2018 06:13 AM IST
विज्ञापन
Mars Insight of NASA landed on Mars after completing journey of more than 30 crore miles

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का यान इंसाइट लैंडर भारतीय समयानुसार सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात मंगल ग्रह पर मात्र सात मिनट के बेहद तनावपूर्ण समय में सफलतापूर्वक लैंडिंग कर गया। लाल ग्रह पर उतरकर धरती पर संदेश भेजते ही नासा कंट्रोल रूम में खुशी की लहर दौड़ गई। यह यान मंगल के राज खोलने के लिए इसकी चट्टानी सतह को खोदने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। 

विज्ञापन


इंसाइट लैंडर यान ने जो प्रारंभिक संकेत भेजे में उनमें स्पष्ट है कि उसके सौर पैनल खुले हैं और उसे मंगल की धूप मिल रही है। ये संकेत मंगलवार को भारतीय समयानुसार सुबह सात बजे धरती पर मिलने शुरू हो गए। नासा के प्रशासक जिम ब्राइडेनस्टीन ने कहा, ‘इनसाइट मंगल के आंतरिक पर्यावरण का अध्ययन करेगा और हमें वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करेगा जहां हम अंतरिक्षयानों को चंद्रमा और फिर मंगल पर भेजने की तैयारी कर रहे हैं।’ मंगल से पृथ्वी की दूरी लगभग 16 करोड़ किलोमीटर है और अंतरिक्षयान के बारे में रेडियो संकेत से मिल रही जानकारी के धरती तक आने में आठ मिनट से ज्यादा का समय लग रहा है। 
विज्ञापन


यह यान मंगल के एलिसियम प्लानिशिया नामक सपाट मैदान में उतरा है जो इस ग्रह की भूमध्य रेखा के करीब है और लावा से बनी चादर के समान दिखती है। नासा ने सात माह पहले पांच मई को इस खोजी अभियान के लिए यान को धरती से रवाना किया था। इसका मकसद लाल ग्रह के भीतर जमीन में छुपे रहस्यों की पड़ताल करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



नासा ने लाइव दिखाई  लैंडिंग

इनसाइट की मंगल पर उतरने की पूरी प्रक्रिया सात मिनट तक चली। भारतीय समयानुसार सोमवार रात 1.24 बजे ये मंगल की सतह पर उतरा। सात मिनट तक पूरी दुनिया के वैज्ञानिक दम साधे इस पूरी प्रक्रिया को लाइव देखते रहे। जैसे ही इनसाइट ने मंगल की सतह को छुआ, सभी वैज्ञानिक खुशी से झूमने लगे। नासा के प्रशासक जिम ब्राइडेंस्टाइन ने इनसाइट के टचडाउन का ऐलान करते हुए सभी को बधाई दी।

बता दें कि नासा ने इनसाइट लैंडिंग को लाइव दिखाया। इस मिशन मंगल में करीब 7044 करोड़ रुपये का खर्च आया। इनसाइट को मंगल पर उतारने से पहले इसी साल 5 मई को नासा ने कैलिफोर्निया के वंडेनबर्ग एयरफोर्स स्टेशन से एटलस वी रॉकेट के जरिए लांच किया था। इससे पहले 2012 में मंगल पर पहला यान क्यूरोसिटी भेजा गया था। उस मिशन में मंगल ग्रह पर पानी की मौजूदगी के बारे में पता किया गया। 
 

इसलिए तनावपूर्ण थे लैंडिंग के सात मिनट

मंगल पर उतरने के लिए इस यान के लिए शुरूआती सात मिनटों को बेहद अहम समझा जा रहा था। इस दौरान कैलिफोर्निया में बैठे नासा के वैज्ञानिक जबरदस्त तनाव में थे। इसका कारण था अंतरिक्ष यान को अपनी रफ्तार 20 हजार किलोमीटर प्रति घंटे तक कम करना। इस पर नियंत्रण बनाना वैज्ञानिकों के लिए एक बड़ी चुनौती थी क्योंकि मंगल के गुरुत्वाकर्षण बल का आकलन सटीक नहीं था। 

खुलेंगे अरबों साल से अनसुलझे गूढ़ रहस्य

अपने अभियान के दौरान यह यान मंगल पर एक साइज्मोमीटर रखेगा जो इसके अंदर की हलचलें रिकॉर्ड कर सकेगा। इससे पता चलेगा कि मंगल के अंदर कोई भूकंप जैसी हलचल होती भी है या नहीं। यह पहला यान है जो मंगल की खुदाई करके उसकी रहस्यमय जानकारियां जुटाएगा। साथ ही एक जर्मन उपकरण भी मंगल की जमीन के पांच मीटर नीचे जाकर उसके तापमान का पता लगाएगा।

महत्वपूर्ण होगा तीसरा प्रयोग

इसके तीसरे प्रयोग में रेडियो ट्रांसमिशन का इस्तेमाल होगा जिससे यह पता चलेगा कि यह ग्रह अपनी धुरी पर डगमगाते हुए कैसे घूमता है। अभियान से जुड़ी वैज्ञानिक सुजैन स्म्रेकर के मुताबिक, ‘आप एक कच्चा और एक पका अंडा हाथ में लेकर उन्हें अलग-अलग घुमाएं। ये दोनों ही अंडे अलग-अलग तरल पदार्थों के कारण विभिन्न ढंग से घूमेंगे। और यह प्रयोग बताएगा कि मंगल के अंदर तरल चीज है या ठोस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed