फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Marcus Hutchins arrested for hacking in banking system

'वॉनाक्राई' सायबर अटैक को रोकने वाले मार्कस गिरफ्तार, बैंकिंग सिस्टम में हैकिंग का आरोप

Fri, 04 Aug 2017 03:01 PM IST
amarujala.com, Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com, Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Fri, 04 Aug 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
Marcus Hutchins  arrested for hacking in banking system
Marcus Hutchins

बैंकिंग सिस्टम हैक करने वाला मैलवेयर बनाने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम मार्कस हचिन्स है जो मैलवेयरटेक के नाम से ब्लॉगिंग करते हैं। आपको बता दें कि ये वही कम्प्यूटर सिक्यॉरिटी रिसर्चर हैं जिन्होंने 'वॉनाक्राई' जैसे व्यापक सायबर अटैक को रोका था।  

विज्ञापन


बुधवार को मार्कस को लास वेगस से गिरफ्तार किया गया। अमेरिकी न्याय विभाग का कहना है कि उनके ऊपर जुलाई में सायबर अपराध के आरोप लगे थे, जिनमें क्रोनास बैंकिंग ट्रोजन बनाने और फैलाने की शिकायतें थीं। आपको बता दें कि मार्कस ने कहीं से ट्रेनिंग नहीं ली है, उन्होंने खुद ही सारी चीजें सीखी हैं। 
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक फ्रंटियर फाउंडेशन की सायबर सिक्यॉरिटी डायरेक्टर ईवा गैल्परिन का कहना है कि सैन फ्रैंसिस्को आधारित एक लीगल ग्रुप उनकी मदद करना चाहता है। ग्रुप की प्रवक्ता जेन कार्स्टेन्सन ने कहा, EFF मार्कस की गिरफ्तारी से परेशान है। हम इस मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed