फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   manning sentenced to 35 years for leaking us data to wikileaks

विकीलीक्स को जानकारी देने वाले मैनिंग को 35 साल की सजा

Wed, 21 Aug 2013 09:51 PM IST
Updated Wed, 21 Aug 2013 09:51 PM IST
विज्ञापन
manning sentenced to 35 years for leaking us data to wikileaks

अमेरिकी गोपनीय दस्तावेज़ वेबसाइट विकीलीक्स को सौंपने के दोषी करार अमेरिकी सैनिक ब्रैडले मैनिंग को 35 साल की सज़ा सुनाई गई है।

विज्ञापन


ब्रैडले मैनिंग को 20 जुलाई को 20 आरोपों का दोषी पाया गया था, इनमें जासूसी के भी आरोप थे।

पिछले हफ्ते मैनिंग ने 'अमेरिका को चोट पहुंचाने' और अपने काम के 'अप्रत्याशित नतीजों' के लिए माफ़ी मांगी थी।

हालांकि अभियोजन पक्ष ने मैनिंग को 60 साल की सज़ा देने की मांग की थी।

सैन्य अदालत ने मैनिंग को सज़ा सुनाते हुए कहा कि उन्हें अमेरिकी सेना की नौकरी से 'अपमानजनक रूप से' निकाल दिया जाएगा और उनके वेतन का कुछ हिस्सा भी ज़ब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


ब्रैडले मैनिंग ने जेल में अब तक जो समय बिताया है उसके बदले उन्हें सज़ा की अवधि में छूट मिलेगी।

गिरफ्तारी के ठीक बाद मुश्किल हालात में रहने के लिए भी हर्जाने के तौर पर मैनिंग को 112 दिन की छूट मिलेगी।

सैन्य कैदी अच्छे वक़्त के लिए सज़ा में कुछ छूट पा सकते हैं लेकिन उन्हें पैरोल के लिए सज़ा का कम से कम एक तिहाई वक्त जेल में बिताना होता है।

'शुक्रिया ब्रैडले'
ब्रैडले मैनिंग को जब सज़ा सुनाई गई तब उनके चेहरे पर कोई भाव नहीं थे लेकिन वो कुछ पल के लिए बैठे और अपने हाथों को मज़बूती से पकड़ लिया इसके बाद उन्हें अदालत से ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीबीसी संवाददाता टॉम जियोगेगन के मुताबिक जैसे ही ब्रैडली मैनिंग को अदालत से ले जाया गया उनके समर्थकों ने उनके पक्ष में "हम आपका इंतज़ार करेंगे, ब्रैडले" और "शुक्रिया ब्रैडले, हम आपसे प्यार करते हैं" जैसे नारे लगाए।

ब्रैडले मैनिंग 2010 में इराक में तैनात थे और तब उन्होंने हज़ारों रिपोर्ट और राजनयिक केबल को जूलियन असांज की वेबसाइट विकीलीक्स को सौंप दिया था।

मैनिंग ने मुकदमे से पहले की सुनवाई में कहा था कि उन्होंने गोपनीय फाइलें इसलिए लीक की क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि इससे अमेरिकी विदेश नीति और सेना के बारे में बहस छिड़ेगी।


सज़ा को लेकर सुनवाई के दौरान मैनिंग ने मैरीलैंड के फोर्ट मीड की सैन्य अदालत से कहा, "बीते तीन साल में मैंने काफ़ी कुछ सीखा है।"

ब्रैडले मैनिंग की सज़ा की समीक्षा होगी और संभव है कि एक सैन्य कमांडर उनकी सज़ा घटा दे, अमेरिकी सेना की आपराधिक अपील अदालत भी अपने आप ही सज़ा की समीक्षा करेगी।

इस बीच मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल और 'ब्रैडले मैनिंग सपोर्ट नेटवर्क' ने एक ऑनलाइन याचिका में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से कहा है कि वो मैनिंग को माफ़ कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed