फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Man arrest attempt to attack on Trump in US.

रैली में ट्रंप को गोली मारने के इरादे से पहुंचा था शख्स, गिरफ्तार

Tue, 21 Jun 2016 09:17 AM IST
बीबीसी न्यूज
बीबीसी न्यूज Updated Tue, 21 Jun 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन
Man arrest attempt to attack on Trump in US.
- फोटो : reuters
शनिवार को लास वेगस में डॉनल्ड ट्रंप की एक रैली में एक सुरक्षाकर्मी से बंदूक छीनने की कोशिश करने वाला शख्स ट्रंप को गोली मारना चाहता था।
विज्ञापन


अदालत में पेश किए गए कागजात के आधार पर कहा जा रहा है कि गिरफ्तार किए जाने वाले 19 वर्षीय माइकल स्टीवन सैंडफोर्ड ब्रितानी नागरिक हैं। सैंडफोर्ड को जल्द ही नेवादा की अदालत में पेश किया जाएगा।

अदालती दस्तावेजों के अनुसार सैंडफोर्ड शनिवार को ट्रेजर आइलैंड कसीनो में हुए डॉनल्ड ट्रंप की रैली में गए थे।

वहां वो एक पुलिस कर्मी के पास गए और कहा कि वो डॉनल्ड ट्रंप से ऑटोग्राफ लेना चाहते हैं, लेकिन इसी दौरान उन्होंने उस पुलिस कर्मी की गन छीनने की कोशिश की। उन्हें फौरन गिरफ्तार कर लिया गया था। उनके पास ब्रितानी ड्राइविंग लाइसेंस हैं और वो अमेरिका में करीब डेढ़ साल से रह रहे हैं।
विज्ञापन

आरोपी ने सुरक्षाकर्मी से की बंदूक छीनने की कोशिश

Man arrest attempt to attack on Trump in US.
पुलिस के अनुसार सैंडफोर्ड पिछले एक साल से ट्रंप को मारने की योजना बना रहे थे लेकिन शनिवार को उन्होंने आखिरकार ये करने का फैसला किया क्योंकि उन्हें अब इस काम को करने के लिए हिम्मत हो गई थी।

सैंडफोर्ड ने बताया कि उन्होंने पहले कभी भी फायरिंग नहीं की है लेकिन गोली चलाना सीखने के लिए वो 17 जून को लास वेगस के एक फायरिंग रेंज में गए थे। पुलिस के अनुसार उन्हें पता था कि वो केवल एक या दो राउंड ही फायर कर सकेंगे और इस दौरान पुलिस वाले उन्हें मार देंगे।

सैंडफोर्ड ने पुलिस को बताया कि अगर वो लास वेगस की रैली में ट्रंप की हत्या का प्रयास नहीं करते तो वो फिनीक्स की रैली में उनकी हत्या की कोशिश करते। पुलिस के अनुसार सैंडफोर्ड ने फिनीक्स की रैली में शामिल होने के लिए वहां की टिकट भी ले ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed