फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   maker of sex app got legal notice

सेक्स ऐप के निर्माता को मिला कानूनी नोटिस

Thu, 01 Aug 2013 03:39 PM IST
Updated Thu, 01 Aug 2013 03:39 PM IST
विज्ञापन
maker of sex app got legal notice

'कैजुअल सेक्स मैचमेकिंग ऐप' यानी सिर्फ यौन संबंध बनाने के लिए साथी ढूंढने का दावा करने वाला ऐप ‘बैंग विद फ्रेंड्स’ के निर्माताओं को नाम के चलते गेम स्टूडियो जिंगा से कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


यह ऐप जनवरी में लॉन्च हुआ था और यह आपसी सहमति से यौन संबंधों की इच्छा जाहिर करने वाले फेसबुक मित्रों के लिए अर्ल्ट जारी करता है।

'बैंग विद फ्रेंड्स' ने बताया है कि उसके पास एक करोड़ से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं।

जिंगा के दो गेमों के नाम 'वर्ल्ड विद फ्रेंड्स' और 'चेस विद फ्रेंड्स' हैं और उसने 'बैंग विद फ्रेंड्स' नाम को लेकर ट्रेडमार्क उल्लंघन की शिकायत करते हुए सैन फ्रांसिस्को की अदालत में याचिका दायर की है।
विज्ञापन


बौद्धिक संपदा कानून का मसला
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक जिंगा ने कहा कि बैंग विद फ्रेंड्स ने “जिंगा के गेम ट्रेडमार्क को पूरी तरह से ध्यान में रखते हुए अपने कैजुअल सेक्स मैचमेकिंग ऐप के लिए बैंग विद फ्रेंड्स नाम चुना है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्म के उप प्रधान सलाहकार रेनी लॉसन ने एक लिखित बयान में कहा कि, “जिंगा ने अपने बहुमूल्य ब्रांड ‘विद फ्रेंड्स’ के खुलेआम उल्लंघन को रोकने के लिए मुकदमा किया है।”

उन्होंने कहा, “खुद को ‘बैंग विद फ्रेंड्स’ कहने वाली एक कंपनी, जिसके स्वामी संस्थापक जिंगा के ‘विद फ्रेंड्स’ गेम को खेलते रहे हैं, ने जिंगा के जगजाहिर चिन्ह का इस्तेमाल करके अपने सेक्स संबंधी ऐप के प्रति लोगों का ध्यान खींचने का फैसला किया है।”

बैंग विद फ्रेंड्स ने कहा है कि उसे अभी मुकदमे के आधिकारिक कागज नहीं मिले हैं।

बैंग का पक्ष
कंपनी ने बीबीसी को बताया, “हमें मीडिया में आई खबरों से पता चला है कि जिंगा ने हमारे नाम के ‘विद फ्रेंड्स’ हिस्से को लेकर ट्रेडमार्क के उल्लंघन का दावा किया है।”

कंपनी ने बताया, “एक तकनीकी कंपनी के रूप में हम बौद्धिक संपदा को गंभीरता से लेते हैं और कॉपी मिलने पर हम मामले का विस्तृत मूल्यांकन करेंगे।”

टेलर वेसिंग लीगर फर्म में पार्टनर और ट्रेडमार्क विशेषज्ञ रोलैंड मैलिंसन ने कहा कि जिंगा को इस बात का मूल्यांकन करना होगा कि क्या ब्रांड की नकल के मुकाबले कानूनी कार्रवाई क्या उसके लिए कम नुकसानदेह होगी?

उन्होंने बीबीसी को बताया, “कुछ नकल वास्तव में ब्रांड को मदद करती हैं और उसे अधिक सहज बनाती हैं- लेकिन आखिरकार आप अपने ब्रांड और उसके प्रस्तुतिकरण को नियंत्रित करना चाहते हैं।”

एकाधिकार का सवाल
उन्होंने कहा, “दलील आम तौर पर इस्तेमाल होने वाले शब्दों को लेकर है- क्या जिंगा के पास ‘विद फ्रेंड्स’ शब्द का एकाधिकार है?”

रोलैंड मैलिंसन ने बताया कि, “सिर्फ इसलिए कि उनके पास ‘वर्ल्ड विद फ्रेंड्स’ संरक्षित है, यह जरूरी नहीं है कि वो 'बैंग विद फ्रेंड्स' को रोक सकते हैं- निश्चित रूप से यह बात ब्रिटेन और यूरोप में लागू होगी।”

'बैंग विद फ्रेंड्स' ऐप को एपल ऐप स्टोर में सूचीबद्ध होने के एक सप्ताह बाद ही हटा दिया गया था लेकिन यह अब भी गूगल प्ले के जरिए एंड्रॉयड डिवाइस के लिए उपलब्ध है।


बैंग विद फ्रेंड्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कोलिन ह्यूज ने बिजनेस इनसाइडर को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि एपल ने “आपत्तिजनक सामग्री” के आधार पर इस ऐप को हटा दिया था। उन्होंने कहा, “हम उनके साथ काम करना चाहते हैं, ताकि उनके स्टोर में इस ऐप की वापसी हो सके।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed