फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   macron and trump planted a tree at white house, now missing, mystery ensued

मैक्रों और ट्रंप ने व्हाइट हाउस में लगाया था पेड़, रहस्यमयी तरीके से हुआ गायब

Mon, 30 Apr 2018 03:49 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 30 Apr 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
macron and trump planted a tree at white house, now missing, mystery ensued

फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुअल मैक्रों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका और फ्रांस के खास रिश्ते के जश्न में बीते हफ्ते व्हाइट हाउस में एक पौधा लगाया था। इस खास मौके पर मैक्रों अमेरिकी दौरे पर थे। लेकिन कुछ दिनों बाद ही ओक का वह पौधा रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया है। इस बात का खुलासा व्हाइट हाउस के फोटोग्राफर्स ने किया।

विज्ञापन


बता दें फ्रांस के बैल्यु वुड से लाया गया एक पेड़ भी लगाए जाने के कुछ समय बाद ही गायब हो गया। बैल्यु वुड में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका और फ्रांस की सेनाओं की बीच हुई लड़ाई में करीब 2,000 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे। अमेरिकी और फ्रांस के अधिकारियों के मुताबिक इस पेड़ को कोरंटाइन (एक खास निगरानी कक्ष) में रखा गया था। इसका कारण बताया गया कि पेड़ पर मौजूद कीड़े व्हाइट हाउस की दूसरे समानों में भी फैल सकते हैं, इसलिए उस पेड़ को हटाया गया। 
विज्ञापन


मैक्रों के कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, "वास्तव में यह ट्रंप का फ्रांस के लिए एक विशेष समर्थ था कि राष्ट्रपति के पहुंचने पर पेड़ लगाया गया।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी के बताया, वह पौधा कोरांटीन में है जल्द ही से व्हाइट हाउस के बगीचे में दोबारा लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा, "चिंता मत कीजिए, अब उसकी हालत पहले से बेहतर है।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed