खराब सिग्नल से भारतीय ही नहीं ओबामा भी परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाइट हाउस में वाई फाई के खराब सिग्नल से अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनका परिवार खासे परेशान हैं। सीबीएस न्यूज को दिए साक्षात्कार में राष्ट्रपति ओबामा ने ये बात बताई है।
उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस के एक बड़े हिस्से में वाई फाई का सिग्नल मिलता ही नहीं है जबकि मिशेल ओबामा ने कमजोर सिग्नल को 'डावांडोल' बताया। उन्होंने कहा कि उनकी दोनों बेटियां साशा और मालिया भी इस बात से परेशान रहती हैं। मिशेल ने कहा, "व्हाइट हाउस में कई जगह वाई-फाई कनेक्शन बिल्कुल नहीं होता।"
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि वे वाई-फाई कनेक्शन को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि आगे आने वाले लोगों को परेशानी न हो। अमेरिका में इसी साल नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं।
स्पेक्ट्रम के कारण हो रही कॉलड्रॉप की परेशानी
वहीं इस समस्या से भारतीय भी अछूते नहीं रह गए हैं देश में मोबाइल कंपनियों द्वारा खराब सिग्नल के कारण कॉल ड्रॉप और खराब इंटरनेट जैसी समस्याओं को झेलना पड़ रहा है।
इससे ग्राहकों का पैसा तो कट जाता है,लेकिन बात नहीं हो पाती। इस समस्या से जहां ट्राई कंपनियों पर कॉल ड्रॉप होने पर कंपनियों द्वारा ग्राहकों को जुर्माना पर विचार कर रही है, वहीं कंपनियां सरकार द्वारा टॉवरों को हटाए जाने से कम हो रहे स्पेक्ट्रम का हवाला देते इसका इल्जाम सरकार पर लगा रही हैं।
जबकि केंद्र सरकार के भीतर आने वाले टेलीकॉम विभाग केंद्र और राज्य सरकारें के अधीन आने वाले क्षेत्रों में फंसकर रह गया है। दोनों की लड़ाई में पैसे ग्राहकों के ही जा रहे हैं।