{"_id":"5aec129f4f1c1b57098b7e48","slug":"last-nude-statue-of-american-president-donald-trump-sold-in-18-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 लाख में बिकी ट्रंप की निर्वस्त्र प्रतिमा, म्यूजियम में प्रदर्शनी के लिए रखी जाएगी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
18 लाख में बिकी ट्रंप की निर्वस्त्र प्रतिमा, म्यूजियम में प्रदर्शनी के लिए रखी जाएगी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 04 May 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चार में से एक निर्वस्त्र प्रतिमा 18 लाख रुपये में नीलाम हो गई है। जुलियंस ऑक्शंस हाउस के मुताबिक यह प्रतिमा ट्रंप की निर्वस्त्र प्रतिमाओं की सीरीज का एक हिस्सा है। जिसे अब एक संग्रहालय में प्रदर्शनी के लिए रखा जाएगा। बुधवार को घोषणा करते हुए जुलियंस ऑक्शन ने इसकी नीलामी की बात बताई।
विज्ञापन
बता दें कि अगस्त, 2016 में जब ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे तब इन प्रतिमाओं को चार जगहों पर लगाया गया था। लॉस एंजेलिस, सैन फ्रांसिसको, न्यूयॉर्क और सिएटल और क्लीवलैंड में सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शनी के लिए रखी गईं। इन प्रतिमाओं को बाद में जब्त कर लिया गया था। इसे बनाने वाले कलाकार जिंजर ने 2016 में बताया था कि ये प्रतिमाएं मिट्टी और सिलिकॉन से बनाई गई हैं जिनमें प्रत्येक का वजन 80 पाउंड है।
विज्ञापन
इस प्रतिमा में डोनाल्ड ट्रंप का पेट निकला हुआ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा बाकी की तीन प्रतिमाएं तोड़ दी गई थीं। जुलियंस ऑक्शन के सीईओ डेरेन जुलियन के अनुसार उन्हें पता था कि ट्रंप के चुनाव जीतने के बाद इनकी कीमत कई गुना तक बढ़ जाएगी। इसे कई लोग खरीदने के इच्छुक थे पर वह इसे केवल सार्वजनिक रूप से ही बेचना चाहते थे। इसे जैक बैगन्स ने खरीदा है। बैगन्स इस प्रतिमा को लॉस एंजिलस के हॉन्टेज म्यूजियम में प्रदर्शनी के लिए रखना चाहते हैं।
विज्ञापन