फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Laden son-in-law Abu Ghaith on trial in New York

अमेरिकाः लादेन के दामाद के खिलाफ़ सुनवाई शुरू

Thu, 06 Mar 2014 06:37 PM IST
Updated Thu, 06 Mar 2014 06:37 PM IST
विज्ञापन
Laden son-in-law Abu Ghaith on trial in New York
एक अमेरिकी अभियोक्ता ने कहा है कि ओसामा-बिन-लादेन के दामाद ने 9/11 के हमले के बाद अपने शब्दों का इस्तेमाल लोगों को अमेरिका के खिलाफ भड़काने में किया। यह बयान लादेन के दामाद सुलेमान अबू गैथ पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने को लेकर शुरुआती बहस में दिया गया। 47 वर्षीय सुलेमान अबू गैथ अल क़ायदा के प्रवक्ता रह चुका है और कुवैत का नागरिक है, जिसे पिछले साल तुर्की से न्यूयॉर्क लाया गया था।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के वकीलों का कहना है कि 11 सितंबर, 2001 को न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन डीसी पर हमले के दूसरे दिन सुलेमान और लादेन साथ-साथ एक वीडियो में यहूदियों, ईसाइयों और अमेरिकियों के खिलाफ जिहाद की अपील करते हुए नज़र आए थे।
विज्ञापन


लेविन ने कहा कि अबू गैथ ने हमले करने की अपील के लिए एक सामूहिक वीडियो में मौजूदगी की रजामंदी दी थी, ''जबकि हमारी इमारतें जल रही थीं। उन्होंने इस्लाम के बारे में अपने विकृत विचारों के साथ आह्वान किया और शैतान के दुश्मनों से लड़ाई करने और अमेरिका के खिलाफ़ लड़ाई में अल क़ायदा का साथ देने की अपील की।'' आरोपी ने अपने शब्दों से एक साल से ज्यादा तक अल कायदा को मजबूत करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुलेमान की शादी लादेन की सबसे बड़ी बेटी फातिमा से हुई थी। तुर्की द्वारा प्रत्यर्पित किए जाने के बाद 2013 में जॉर्डन में उन्हें अमेरिकी अधिकारियों को सौंपा गया था। अबू गैथ के वकील स्टेनली कोहेन ने अभियोजन पक्ष की दलील का मज़ाक बनाते हुए कहा, "देवियों और सज्जनों और आपने अभी-अभी एक फ़िल्म देखी है। अदालत का सत्र खत्म होने को है और कोई सबूत नहीं है। सबूत की जगह डर और चेतावनी ज्यादा है।"


सुलेमान पर सिविल कोर्ट में मुकदमा चलाए जाने के ओबामा प्रशासन के निर्णय की रिपब्लिकनों ने आलोचना की थी। उनका कहना था कि सुलेमान अबू गैथ पर सैन्य ट्रिब्यूनल में मुकदमा चलाए जाने के लिए उन्हें गुआंतानामो बे जेल भेजा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed