फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   know why hot weather affect students result

जानें कैसे 'गर्मी की वजह से बिगड़ता है बच्चों का रिजल्ट'

Sun, 03 Jun 2018 04:00 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Sun, 03 Jun 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
know why hot weather affect students result

जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, बच्चों का मन पढ़ाई में लगना कम हो जाता है और उनका रिजल्ट बिगड़ने लगता है। ये दावा अमेरिका में हुए एक अध्ययन में किया गया है। यहां के एक करोड़ स्कूली बच्चों पर 13 साल तक ये स्टडी की गई। इन बच्चों पर किए गए टेस्ट के नतीजों का विश्लेषण हावर्ड, यूसीएलए और स्टेट ऑफ जार्जिया की टीमों ने किया। गर्मी के मौसम में परीक्षा देने वाले बच्चे हमेशा घुटन भरी गर्मी लगने की शिकायत करते हैं।

विज्ञापन


स्टडी में शामिल एक प्रोफेसर जोशुआ गुडमैन ने कहा, "टीचर और छात्र इस समस्या से जूझते हैं, इसलिए वो पहले से इस बारे में जानते हैं।" शोध करने वालों का मानना है स्कूल और माता-पिता कभी इस बात पर ध्यान ही नहीं देते की क्लासरूम में अगर बहुत गर्मी होती है तो इसका नकारात्मक असर छात्रों के प्रदर्शन पर पड़ता है।
विज्ञापन


गर्मी के नुकसान

रिसर्च में कई छात्रों ने अपने अनुभवों के बारे में बताया कि गर्मी की वजह से वो क्लास में या होमवर्क करते वक्त ध्यान नहीं लगा पाते हैं। उन्हें घबराहट होने लगती है और वो परेशान हो जाते हैं। विशेषज्ञों ने विश्लेषण कर ये पता लगाया कि साल के औसत तापमान में होने वाली हर 0।55 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी के चलते छात्रों की सीखने की क्षमता में 1% की कमी आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तापमान 21 डिग्री से ज्यादा हो जाता है तो पढ़ाई पर गर्मी का असर नजर आने लगता है। 38 डिग्री तापमान के बाद तो ये असर और बढ़ जाता है। हालांकि ठंड के दिनों में छात्रों के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ता।


तो गर्मी से कैसे निपटा जाए?

छात्रों और शिक्षकों के लिए गर्मी एक स्वभाविक समस्या है। विशेषज्ञ इसका सामाधान ए सी यानी एयर कंडिशनर को बताते हैं। स्टडी कहती है कि, "हो सकता है कि एयर कंडिशन लगाने से स्कूलों का बजट कुछ बढ़ जाए लेकिन हमारा अनुमान है कि एयर कंडिशनर का फायदा इससे ज्यादा होगा।" हालांकि इस स्टडी ने कुछ सवाल भी अपने पीछे छोड़े हैं। जैसे ठंडे और गर्म देशों के छात्रों के प्रदर्शन में क्या कोई अंतर होता है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed