फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Kim Jong And Donald Trump First Meeting in singapore

नोबेल विजेता चुकायेगा तानाशाह किम जोंग के होटल का बिल, 12 जून की सुबह ट्रंप से होगी पहली मुलाकात

Tue, 05 Jun 2018 09:37 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 05 Jun 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
Kim Jong And Donald Trump First Meeting in singapore

तमाम विवादों के बाद आखिरकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग की मुलाकात का समय तय हो गया है। यह मुलाकात 12 जून को सिंगापुर के समयानुसार सुबह 9 बजे होगी। 

विज्ञापन


प्रेस सचिव सारा सेंडर्स ने बताया कि सिंगापुर में एक टीम इस मुलाकात का सारा इंतजाम कर रही है। सारा ने यह भी बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बैठक से पहले हर दिन सुरक्षा से जुड़ी जानकारी ले रहे हैं। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि पिछले शनिवार को जानकारी मिली थी कि डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग की मुलाकात पर सहमति बन गई है और 12 जून को दोनों नेताओं के बीच मुलाकात होगी। उत्तर कोरिया के वरिष्ठ अधिकारी किम योंग चोल ने दोनों देशों के नेताओं के बीच बैठक के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किम जोंग ने होटल खर्च उठाने में जताई असहमति

Kim Jong And Donald Trump First Meeting in singapore

किम के होटल का बिल चुकाने के विवादों के बीच ट्रंप-किम के ऐतिहासिक सम्मेलन का खर्चा उठाने के लिए एक परमाणु-रोधी समूह ने पेशकश की है। इस परमाणु रोधी समूह को पिछले साल नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

ट्रंप और किम के बीच 12 जून को सिंगापुर में ऐतिहासिक सम्मेलन होने वाला है। किम ने अपने होटल का खर्च उठा पाने में असहमति जता दी है। होटल के रूप में किम की पहली पसंद पांच सितारा फुलर्टान होटल है। 

अमेरिका किम के होटल का बिल चुकाने को तैयार है लेकिन उसे डर है कि गरीब लेकिन आत्मसम्मान वाला देश उत्तर कोरिया कहीं इसका बुरा ना मान जाए। ‘परमाणु हथियारों को समाप्त करने हेतु अंतरराष्ट्रीय अभियान’ (आईसीएएन) नामक संस्था ने कहा कि किम के दल को आर्थिक समर्थन देकर वह इस मुद्दे का समाधान करना चाहती है। 

संस्था पिछले साल नोबेल शांति पुरस्कार के रूप में मिले 11 लाख डॉलर की नकद राशि के एक हिस्से को इसके लिए खर्च करेगी। जापान में आईसीएएन के प्रतिनिधि अकीरा कावासाकी ने कहा कि हम सम्मेलन के लिए होने वाले खर्च में सहायता करने को तैयार है जिसमें होटल और सम्मेलन स्थल का खर्च शामिल होगा। 

उन्होंने कहा कि अगर आर्थिक कारणों से सम्मेलन आयोजित करने में कोई समस्या है तो हम सम्मेलन का खर्च उठाने को तैयार हैं। यह एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक मुलाकात है। हालांकि कावासाकी ने आर्थिक सहायता राशि का खुलासा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप में शांति का समर्थन करने और परमाणु हथियार-मुक्त दुनिया के लिए हम नोबेल पुरस्कार राशि के एक हिस्से को लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed