फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   kheer bhawani temple will be built in atlanta, kashmiri residentials collect 20 thousand dollar

अटलान्टा में बनेगा क्षीर भवानी मंदिर, कश्मीरियों ने जुटाया 20,000 डॉलर

Tue, 01 Aug 2017 12:23 PM IST
एजेंसी, भाषा
एजेंसी, भाषा Updated Tue, 01 Aug 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
kheer bhawani temple will be built in atlanta, kashmiri residentials collect 20 thousand dollar
kheer bhawani

अमेरिका ने कहा है कश्मीर घाटी में स्थित क्षीर भवानी मंदिर की प्रतिकृति अटलान्टा में तैयार की जाएगी। मीडिया को जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि कश्मीरी समुदाय के लोगों ने क्षीर भवानी मंदिर की प्रतिकृति के निर्माण के लिए 20,000 डॉलर की राशि जुटाई है। अमेरिका में यह अपनी तरह का पहला मंदिर होगा।

विज्ञापन


कश्मीर ओवरसीज एसोसिएशन (केओए) के वास्तुविद तेज कौल ने बताया कि क्षीर भवानी मंदिर की प्रतिकृति के डिजाइन एवं इसकी योजना पर काम जारी है। यह अटलान्टा स्थित शिव मंदिर के 11.4 एकड़ परिसर में बनाया जाएगा।
विज्ञापन


कौल ने बताया कि कश्मीर में यह मंदिर सीप में रखे मोती की तरह चमकता है। यह संगमरमर के मंच पर बना है और अंदर प्रतिमाएं रखी हैं। मंदिर के मध्य में संगमरमर की छतरी भी है। अटलान्टा में बसे कश्मीरियों को उम्मीद है कि ऐसा ही भव्य मंदिर उनके यहां भी तैयार होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के निर्माण के लिए समुदाय ने एक चैरिटी रात्रि भोज के दौरान राशि एकत्र की। रात्रि भोज  में सूफी गायक पंडित धनंजय कौल ने प्रस्तुति दी थी। अटलान्टा में भारत के उप वाणिज्य दूत डी वी सिंह भी इस मौके पर मौजूद थे। कश्मीरी समुदाय के नेता सुभाष राजदान ने इस मौके पर संक्षिप्त अभ्यावेदन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed