{"_id":"59cb5c244f1c1bcf538b4a16","slug":"khawaja-muhammad-asif-said-pakistan-cannot-owe-responsibility-for-peace-and-security-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के विदेश मंत्री बोले- 'अफगानिस्तान में शांति और सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी नहीं' ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बोले- 'अफगानिस्तान में शांति और सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी नहीं'
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
ख्वाजा आसिफ
पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान को अफगानिस्तान में अस्थिरता फैलाने के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। जबकि अमेरिका ने वहां स्थिरता बनाये रखने के लिए अपनी रणनीति को तैयार करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान का मसला केवल बातचीत के जरिये सुलझाया जा सकता है।
विज्ञापन
पढ़ें: अमेरिकी रक्षा सचिव के अफगानिस्तान पहुंचते ही एयरपोर्ट पर कई रॉकेट्स से हमला
विज्ञापन
ख्वाजा ने कहा कि अफगानिस्तान में शांति और सुरक्षा लाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की नहीं है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर कारगर रणनीति बनाकर आतंकियों की साजिश को नाकाम किया जा सकता है। उन्होंने ये बातें न्यूयॉर्क में एशिया सोसाइटी के संबोधन के दौरान कही।
विज्ञापन
पढ़ें: दुनिया के वो देश जहां चलन में हैं कई आधिकारिक भाषाएं
पाक विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका को युद्ध जैसे हालात पैदा करके अफगानिस्तान में सफलता नहीं मिलेगी। पिछले 16 साल का इतिहास इस बात का गवाह है कि शांति को मिलिट्री फोर्स के द्वारा स्थापित नहीं किया जा सकता। आसिफ ने कहा कि अफगानिस्तान में पाकिस्तान शांति चाहता है लेकिन कई अफगानी नेता अपने स्वार्थ के लिए स्थिति को पहले की तरह ही बनाये रखना चाहते हैं।