{"_id":"594acd5e4f1c1b17758b46d0","slug":"kenneth-juster-set-to-be-america-s-new-ambassador-to-india-white-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप के शीर्ष आर्थिक सहायक जस्टर होंगे भारत में अगले अमेरिकी राजदूत","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप के शीर्ष आर्थिक सहायक जस्टर होंगे भारत में अगले अमेरिकी राजदूत
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Thu, 22 Jun 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष आर्थिक सहायक और भारतीय मामलों के विशेषज्ञ केनेथ आई जस्टर भारत में अगले अमेरिकी राजदूत होंगे। व्हाइट हाउस ने बुधवार को यह जानकारी दी। 62 वर्षीय जस्टर ट्रंप के अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मामलों के उप सहायक तथा राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के उप निदेशक हैं। अगर वह नामित होते हैं और सीनेट उनके नाम पर मुहर लगाती है तो वह भारतीय मूल के रिचर्ड वर्मा की जगह लेंगे।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस के उप प्रवक्ता लिंडसे ई वाल्टर्स ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा, ‘केन जस्टर को भारत में राजदूत इसलिए बनाया जा रहा है क्योंकि वह इस पद के काफी योग्य हैं।’ वाल्टर्स ने कहा कि जस्टर के व्हाइट हाउस में सभी के साथ मजबूत और सकारात्मक संबंध हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 26 जून को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप से होने वाली मुलाकात से ऐन पहले जस्टर का नाम सामने आया है। उधर, अमेरिका में भारत मामलों के शीर्ष विशेषज्ञ एश्ले टेलिस ने इस कदम की सराहना की है। उन्होंने कहा, ‘जस्टर भारत को अच्छी तरह से समझते हैं और वह दोनों देशों के बीच सफल द्विपक्षीय वार्ताओं में काफी हद तक शामिल रहे हैं।’
विज्ञापन
जस्टर ने हार्वर्ड से वकालत की है और उन्हें भारत नीति तथा अमेरिका-भारत संबंधों पर काम करने का काफी अनुभव है। वह जॉर्ज बुश प्रशासन के दौरान वाणिज्य विभाग में शीर्ष अधिकारी रहे हैं।