फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   john kerry replaces hillary clinton as secretary of state

हिलेरी क्लिंटन की जगह लेंगे जॉन कैरी

Sat, 22 Dec 2012 08:24 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sat, 22 Dec 2012 08:24 AM IST
विज्ञापन
john kerry replaces hillary clinton as secretary of state

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की जगह लेने के लिए सीनेटर जॉन कैरी को नामांकित किया है।

विज्ञापन


ओबामा ने कहा कि कैरी इस भूमिका के लिए पूरी तरह से तैयार है और उन्होंने पूरे विश्व के नेताओं से सम्मान और विश्वास अर्जित किया है।

जॉन कैरी 2004 में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे और वर्तमान में सीनेट की विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत सुसैन राइस के इस दौड़ से नाम वापस लेने के बाद उनका नाम उभरा था।
विज्ञापन


हालांकि, रिपब्लिकन पार्टी ने सितम्बर में लीबिया के बेनगाज़ी में अमेरिका वाणिज्य दूतावास पर घातक हमले के बाद उनकी भूमिका की कड़ी आलोचना की थी।

प्रभावशाली सीनेटर
व्हाइट हाउस में बोलते हुए ओबामा ने कहा कि कैरी अमेरिकी सत्ता के सभी पहलुओं को समझते हैं और वो बेहद अनुभवी सीनेटर है, उन्हें इस पद के लिए प्रशिक्षण की जरूरत नही है। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि सीनेट कैरी के नाम पर मुहर लगा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बराक ओबामा की इस घोषणा के समय हिलेरी क्लिंटन मौजूद नहीं थीं, क्योंकि वो अभी पेट के संक्रमण से पीड़ित हैं और स्वास्थ्य लाभ कर रही हैं।

नवंबर में राष्ट्रपति के दूसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने के बाद 69 साल के कैरी वो पहले व्यक्ति हैं जिन्हें ओबामा ने मंत्रिमंडल में जगह दी है। राष्ट्रपति वर्तमान रक्षा मंत्री लियोन पनेटा की जगह एक नए रक्षा रक्षा मंत्री का भी चयन करेंगे।

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार
कैरी वियतनाम युद्ध के अनुभवी रहे हैं और 2004 में जार्ज डब्ल्यू बुश के खिलाफ़ राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ चुके हैं। 2008 में विदेश मंत्रालय के लिए भी वो दौड़ में थे, पर उस समय हिलेरी क्लिंटन ने बाज़ी मारी थी।

रिपब्लिकन सांसदों ने सुजैन राइस के नामांकन का विरोध करने की धमकी दे रखी थी।

बीबीसी के वॉशिंगटन संवाददाता किम घटास का कहना है कि कैरी दुनिया के मामलों और कूटनीति को अच्छी तरह से समझते है।

बीबीसी संवाददाता का ये भी कहना है कि कैरी ओबामा प्रशासन में पाकिस्तान से लेकर अफगानिस्तान तक तमाम जगहों पर अनौपचारिक दूत के तौर पर काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed