{"_id":"5944babf4f1c1b32048b47dd","slug":"jeff-bezos-asks-for-ideas-how-to-help-people-of-urgent-needs-and-lasting-impact","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के दूसरे रईस अमेजन फाउंडर ने पूछा, कैसे दान करूं इतनी संपत्ति","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
दुनिया के दूसरे रईस अमेजन फाउंडर ने पूछा, कैसे दान करूं इतनी संपत्ति
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्र
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस अपनी बेशुमार दौलत से लोगों की मदद करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इसका कोई तरीका नहीं सूझ रहा है। इसके लिए उन्होंने आम जनता की मदद लेने का फैसला किया है। उन्होंने ट्वीट कर लोगों से पूछा है कि वह कैसे दूसरों की मदद करें जिसका उनके जीवन पर गहरा असर पड़े।
विज्ञापन
जेफ के ट्वीट के बाद उन्हें 30,000 से ज्यादा लोगों ने जवाब दिया। बता दें कि जेफ बेजोस दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं। वह कैंसर रिसर्च सेंटर को 40 मिलियन अमेरिकी डॉलर पहले ही डोनेट कर चुके हैं। जेफ के पास कुल 82.8 बिलियन डॉलर लगभग की संपत्ति है।
विज्ञापन
बेजोस ने अपने ट्वीट में लोगों से कहा कि यह ट्वीट आप लोगों से आइडिया लेने के लिए है। हमारी संस्था ब्लू ओरिजन, अमेजॉन और वासिंगटन पोस्ट अपने-अपने तरीके से लोगों का सहयोग कर रही हैं। लेकिन मैं लोगों की और मदद करना चाहता हूं। मैं ऐसी सहायता करना चाहता हूं कि जिसकी लोगों को तुरंत जरूरत हो और उनपर गहरा असर पड़े। अगर आपके पास कोई आइडिया है तो आप रिप्लाई कर अपना आइडिया दें।Request for ideas… pic.twitter.com/j6D68mhseL
— Jeff Bezos (@JeffBezos) 15 June 2017
विज्ञापन