{"_id":"5c039b1ebdec2241cc618427","slug":"james-mattis-said-our-relations-with-india-are-getting-deepens","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैटिस ने कहा- भारत के साथ गहरे हो रहे हैं हमारे संबंध, बढ़ा है विश्वास","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
मैटिस ने कहा- भारत के साथ गहरे हो रहे हैं हमारे संबंध, बढ़ा है विश्वास
भाषा, वाशिंगटन
Updated Sun, 02 Dec 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
जेम्स मेटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस का कहना है कि अमेरिका और भारत के बीच गहरा होता सुरक्षा सहयोग दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। रोनाल्ड रीगन प्रेसिडेंशियल फाउंडेशन एंड इंस्टीट्यूट में शनिवार को अपने संबोधन में मैटिस ने कहा कि चीन के साथ अमेरिका सृजनात्मक और परिणामोन्मुखी संबंध चाहता है।
विज्ञापन
मैटिस ने कहा, ‘हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में हम नयी साझेदारी बनाकर दशकों-पुराने अपने संबंध को मजबूत बना रहे हैं। इस साल यूएसएस कार्ल विंसन की ऐतिहासिक वियतनाम यात्रा से लेकर भारत के साथ गहरे होते हमारे सुरक्षा संबंध दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच बढ़ते विश्वास को दर्शाते हैं।’ उनका कहना है कि लेकिन हम घात लगाने वाली आर्थिक नीतियों को स्वीकार नहीं करेंगे और नाहीं छोटे राष्ट्रों के खिलाफ बल प्रयोग को।
विज्ञापन
कोई भी देश खुद से अंतरराष्ट्रीय आदेशों को नहीं बदल सकता है और नाहीं दूसरे देशों के कूटनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा फैसलों पर वीटो लगा सकता है। एक सवाल के जवाब में मैटिस ने कहा कि हाल के महीनों में उनकी अपने चीनी समकक्ष के साथ कई बैठकें हुई हैं।
विज्ञापन
एएफपी की खबर के अनुसार, इसी संबोधन में मैटिस ने कहा कि रूस ने 2016 राष्ट्रपति चुनावों की भांति नवंबर में हुए मध्यावधि चुनावों में भी हस्तक्षेप का प्रयास किया था। रक्षा मंत्री ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने पिछले महीने भी हमारे चुनावों में हस्तक्षेप करने का प्रयास किया और हम लगातर ऐसे प्रयास होते देख रहे हैं।