फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Ivanka Trump used personal email for government official work

सरकारी काम के लिए इवांका ट्रंप ने निजी इमेल का इस्तेमाल किया

Tue, 20 Nov 2018 01:05 PM IST
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Updated Tue, 20 Nov 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
Ivanka Trump used personal email for government official work
इवांका ट्रंप

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और व्हाइट हाउस की शीर्ष सलाहकार इवांका ट्रंप ने पिछले वर्ष सरकारी कामकाज से संबंधित सैकड़ों ईमेल अपने निजी अकाउंट से भेजे थे।

विज्ञापन


‘वॉशिंगटन पोस्ट’ की खबर में सोमवार को कहा गया कि उक्त ईमेल व्हाइट हाउस के सहयोगियों, कैबिनेट के सदस्यों और इवांका ट्रंप के सहायकों को भेजे गये थे। कई ईमेल पब्लिक रिकॉर्डस नियमों का उल्लंघन करते हुए भेजे गये।
विज्ञापन


गौर करने लायक बात यह है कि ट्रंप ने 2016 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में अपनी प्रतिद्वंद्वी रहीं हिलेरी क्लिंटन की इस बात के लिए बुरी तरह आलोचना की थी कि उन्होंने विदेश मंत्री रहते हुए अपने निजी ईमेल सर्वर का इस्तेमाल किया था। ट्रंप ने कहा था कि इसके लिए हिलेरी को जेल भेजा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इवांका के वकील अबे लॉवेल के प्रवक्ता पीटर मिरजानियन ने इस बारे में कहा, ‘सरकार बदलने के दौरान उन्होंने कभी-कभार निजी अकाउंट का इस्तेमाल किया।’ मिरजानियन ने जोर देकर कहा कि संदेशों में कोई भी गोपनीय जानकारी नहीं भेजी गई। उन्होंने कहा कि किसी भी ईमेल को डिलीट नहीं किया गया है और रिकॉर्डस कानूनों के अनुरूप उन्हें सुरक्षित रखा गया है।


उन्होंने कहा, ‘जब इस बारे में 14 महीने पहले प्रेस में बातें आईं, तब इवांका ट्रंप ने व्हाइट हाउस के वकील के साथ अपने ईमेल इस्तेमाल की समीक्षा की और उसे सत्यापित किया। उन्होंने इस बारे में कांग्रेस के नेताओं को भी बताया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed