फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   it more challenging to transition from a H-1B visa to a green card

वर्किंग वीजा को ग्रीन कार्ड में बदलना नहीं होगा आसान, अमेरिका ने पॉलिसी में किए बड़े बदलाव

Sat, 02 Sep 2017 01:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 02 Sep 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
it more challenging to transition from a H-1B visa to a green card

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आने के बाद से ही अमेरिकी प्रशासन ने वीजा नियम को लेकर अपना रुख कड़ा कर लिया है। अपने H-1B जैसे वर्किंग वीजा को ग्रीन कार्ड में बदलने की सोच रहे भारतीयों को अब एक और मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। 1 अक्तूबर से अमेरिकी नागरिक और आव्रजन सेवा ने इस तरह के मामलों में इन-पर्सन इंटरव्यू को अनिवार्य कर दिया है। 

विज्ञापन


इस बात की घोषणा प्रशासन ने 28 अगस्त को कर दी थी। वहीं दूसरी ओर अमेरिका इमिग्रेशन अटॉर्नी यूएससीआईएस द्वारा जारी किए गए रिकवेस्ट फॉर एविडेंस की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल 2017 से पहले फाइल की गई रिकवेस्ट 1 अक्तूबर 2017 से एच-1बी वीजा से वैध होंगी। 
विज्ञापन


पढ़ें: एच-1बी वीजा: अमेरिका में अधर में लटके भारतीय कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन


एनपीजेड लॉ ग्रुप के मैनेजिंग अटॉर्नी डेविड एच ने बताया कि यूएससीआईएस अभी पूरे परिवार पर आधारीत ग्रीन कार्ड के लिए इंटरव्यू लेता है। लेकिन ज्यादातर समय, उच्च श्रेणी के आवेदकों को इंटरव्यू में छूट दे दी जाती है। जबकि पिछले एक दशक से वर्किंग वीजा को ग्रीन कार्ड में बदलने के लिए साक्षात्कार एक स्टैंडर्ड है। 


गौरतलब है कि यह साल अमेरिका जाने के वीजा आवेदन करने वालों में भारतीयों की संख्या काफी ज्यादा है। अमेरिका के इस वित्तीय वर्ष में सबसे ज्यादा भारतीयों ने एच-1बी वीजा के लिए अप्लाई किया है। बीते के 9 महीनों में 2.47 भारतीयों ने एच-1बी वीजा के लिए आवेदन किया है। अक्तूबर 2016 से लेकर जून 2017 तक एच-1बी वीजा के लिए अप्लाई करने वालों में 74 फीसदी भारतीय है। 

बता दें कि अमेरिका में वित्तीय वर्ष 1 अक्तूबर से शुरू होता है। 2015-2016 वित्तीय वर्ष के बीच तीन लाख भारतीयों ने वीजा के लिए आवेदन किया था। भारतीयों के मुकाबले में चीन से बहुत ही कम आवेदन इस बार आए हैं। 2015-2016 वित्तीय वर्ष में 35,720 चीनी नागरिकों ने आवेदन किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed