फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   IS Twitter Traffic gows 45 percent down

आतंकी संगठन 'आईएस' का ट्विटर ट्रैफिक गिरा औंधेमुंह

Sun, 10 Jul 2016 11:45 AM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
एजेंसी/वाशिंगटन Updated Sun, 10 Jul 2016 11:45 AM IST
विज्ञापन
 IS Twitter Traffic gows 45 percent down

दुनिया के खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के ऑनलाइन प्रोपगेंडा को कमजोर करने में अमेरिका को कामयाबी मिलती दिख रही है। इस आतंकी संगठन के ट्विटर ट्रैफिक में पिछले दो वर्षों में 45 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


ओबामा प्रशासन का कहना है कि आतंकियों के जिहाद को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने और नफरत भरी सामग्री की असलियत को दुनिया के सामने रखने में सफलता मिल रही है। 
विज्ञापन


आतंकियों की करतूत को उजागर करने के लिए पीड़ित या गुलाम रही महिलाओं के बयानों, तस्वीरों और वीडियो का सहारा लिया जा रहा है। 

रंग ला रही आईएस के खिलाफ अमेरिका की मुहिम

 IS Twitter Traffic gows 45 percent down

आईएस के खिलाफ कुछ ऐसी तस्वीरें भी ऑनलाइन पोस्ट की गई है जिसमें उसके नापाक मंसूबे को उजागर करने की कोशिश की गई है। इसमें ‘आईएस मासूम बच्चों का कत्ल करता है, निर्दोष लोगों का सिर कलम करता है, बच्चों का शोषण करता है’ जैसे अरबी भाषा में लिखे संदेश शामिल हैं। 

एक तस्वीर में एक पुरुष ने अपने हाथ से महिला के मुंह को ढका हुआ है, संदेश दिया गया है कि आईएस महिलाओं की आवाज को दबा देता है। महिलाओं को गुलाम बनाने, पीटने, उनका शारीरिक शोषण करने की आतंकियों की हकीकत को सबके सामने लाया गया है। 

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि ट्विटर ट्रैफिक में गिरावट से साफ है कि हम आतंकियों के प्रोपगेंडा को समाप्त करने में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आतंकी इसी प्रोपगेंडा की मदद से युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed