फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   IS sex slave Nadia became UN Goodwill Ambassador

आईएस की सेक्स गुलाम रहीं नाडिया बनीं यूएन की गुडविल एंबेसडर

Wed, 14 Sep 2016 05:05 AM IST
एजेंसी/संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी/संयुक्त राष्ट्र Updated Wed, 14 Sep 2016 05:05 AM IST
विज्ञापन
IS sex slave Nadia became UN Goodwill Ambassador
नाडिया मुराद

खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की सेक्स गुलाम रही इराकी महिला नाडिया मुराद को मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र की गुडविल एंबेसडर बनाया गया है। 2014 में आईएस ने उनके पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया था और उनको सेक्स गुलाम बना लिया था।

विज्ञापन


उस समय नाडिया की उम्र महज 19 साल थी। हालांकि उन्होंने हारी नहीं मानी और किसी तरह आईएस के चंगुल से बचकर जर्मनी पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने आईएस के अमानवीय और क्रूर कारनामे को दुनिया को बताया।
विज्ञापन


यूएन की गुडविल एंबेसडर बनने के बाद नाडिया ने मानवाधिकारों के लिए काम करने वाली मशहूर अधिवक्ता अमाल क्लूनी से मुलाकात की।

आतंकियों को सजा दिलाने का फैसला

IS sex slave Nadia became UN Goodwill Ambassador

​उन्होंने क्लूनी के साथ मिलकर मानवता के विरुद्ध अपराध के लिए आईएस आतंकियों को सजा दिलाने का फैसला किया है। अब नाडिया और अन्य पीड़ित महिलाओं की ओर से क्लूनी अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय में आईएस के खिलाफ पैरवी करेंगी।

क्लूनी लंबे समय से बलात्कार और उत्पीड़न की शिकार महिलाओं की पैरवी करती आ रही हैं। मालूम हो कि अगस्त 2014 में आईएस ने उत्तरी इराक पर हमला करके नाडिया के परिवार के अलावा करीब 300 यजीदियों का नरसंहार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed