{"_id":"5ea217612bd80ae44c2eefbe2344bc7e","slug":"is-leader-widow-in-news-in-america-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएस नेता की विधवा क्यों हैं चर्चा में?","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
आईएस नेता की विधवा क्यों हैं चर्चा में?
Updated Tue, 09 Feb 2016 05:20 PM IST
विज्ञापन
खुद को इस्लामिक स्टेट कहने वाले चरमपंथी संगठन के नेता अबु सय्याफ की विधवा पर अमेरिकी नागरिक कायला मूलर के अपहरण और हत्या की साज़िश रचने के आरोप तय किए गए हैं।
विज्ञापन
सय्याफ की विधवा नसरीन असद इब्राहिम बहार जिन्हें उम्म सय्याफ के नाम से भी जाना जाता है फिलहाल इराक में कैद हैं। मूलर बतौर राहतकर्मी सीरिया के एलप्पो में काम कर रही थीं जहां उन्हें 2013 में अगवा कर लिया गया।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष के वकील के मुताबिक अबु सय्याफ ने कायला मूलर को बंधक बनाया था। आरोप ये भी है कि कैद में आईएस प्रमुख अबु बकर अल-बगदादी ने मूलर के साथ कई बार बलात्कार किया। अबु सय्याफ की पिछले साल अमेरीकी सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
अमेरिकी सेना ने नसरीन को तीन महीने कैद में रखा था जिसके बाद उन्हें इराकी अधिकारियों को सौंप दिया गया था। पूछताछ में उम्म सय्याफ ने कबूल किया कि वो मूलर को अगवा कराने के लिए जिम्मेदार थीं।
नसरीन के मुताबिक अल-बगदादी कभी-कभी उनके घर में रुकते थे। इस दौरान वो मूलर पर अपना हक जताते थे। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के मुताबिक अल-बगदादी ने मूलर को अपनी दासी बना रखा था।
एफबीआई की पूछताछ में उम्म सय्याफ ने स्वीकार किया कि उनका परिवार आईएस के बनने के पहले इराक के अल-कायदा से जुड़ा था। अमेरिकी न्याय मंत्रालय ने कहा है कि वो कायला के लिए इंसाफ़ की लड़ाई लड़ते रहेंगे। दोष साबित होने पर नसरीन को उम्र कैद की सज़ा सुनाई जा सकती है।