{"_id":"03d48e2eea90c0acb0f7a40c20d270a5","slug":"is-fall-army-fighter-plane-in-syria-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएस ने गिराया सेना का लड़ाकू विमान ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
आईएस ने गिराया सेना का लड़ाकू विमान
Updated Wed, 24 Dec 2014 04:13 PM IST
विज्ञापन
उत्तरी सीरिया में इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों ने अमेरिका के नेतृत्व वाली सेनाओं के एक लड़ाकू विमान को निशाना बनाकर गिरा दिया। गैर सरकारी स्रोत सीरियन ऑबजरवेटरी फॉर ह्यूमन राईट्स से मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना आईएस के कब्जे वाले राक्का शहर के पास हुई है।
विज्ञापन
ब्रिटेन स्थित इस ग्रुप का कहना है कि पायलट के बारे में जानकारी नहीं है। लेकिन जिहादी समूह आईएस के समर्थको ने इंटरनेट पर तस्वीरें जारी की हैं जिनमें जॉर्डन के एक एयरमैन को हथियारबंद लोगों से घिरा हुआ दिखाया गया है। जॉर्डन अमेरिका नेतृत्व वाले उस समूह का हिस्सा है जो पिछले तीन महीने से सीरिया के आईएस के क़ब्ज़े वाले इलाके में हवाई हमले कर रहा है।
विज्ञापन
अभी तक इसके विमान के क्रैश होने का कारण और पहचान सामने नहीं आई है। हालांकि आईएस ने दावा किया है कि उन्होंने जॉर्डन के जेट विमान को मार गिराया है। इस्लामी कट्टरपंथी संगठन आईएस ने इस साल की शुरुआत से इराक़ और सीरिया में सरकारी सेनाओं के खिलाफ विद्रोह छेड़ रखा है और दोनों देशों के कई इलाकों पर कब्जा भी किया हुआ है।
विज्ञापन