{"_id":"59b6cc084f1c1bf07f8b60f9","slug":"irma-affected-is-being-helped-by-indian-origin-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"'इरमा' प्रभावितों की मदद को आगे आए भारतवंशी, फूड के लिए खोले घर के दरवाजे ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
'इरमा' प्रभावितों की मदद को आगे आए भारतवंशी, फूड के लिए खोले घर के दरवाजे
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Irma
एक तरफ जहां चक्रवाती तूफान इरमा फ्लोरिडा प्रांत के कई बड़े शहरों को अपनी चपेट में ले चुका है तो दूसरी तरफ यहां रहने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: 'हार्वे' के बाद अमेरिका पर 'इरमा' की मार, कुदरती कहर के आगे 'सुपर पावर' फेल
विज्ञापन
अमेरिकी सामुदायिक नेताओं ने भी भारतवंशियों के इस प्रयास की दिल खोलकर तारीफ की है। भारतवंशी अपने हर संसाधन का उपयोग कर तूफान पीड़ितों की मदद में जुट गए हैं।
विज्ञापन
भारतवंशियों ने यहां तीन राहत शिविरों में भोजन की व्यवस्था की।
सोमवार को फ्लोरिडा में लाखों लोगों के लिए अटलांटा और जार्जिया के भारतवंशी अपने अन्य संसाधनों को भी साझा कर रहे हैं। भारतीय समुदाय द्वारा अपने प्रयासों से सोशल मीडिया पर मौसम की जानकारी दी जा रही है।
यही नहीं, स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और सामुदायिक नेताओं के साथ मिलकर ये भारतवंशी हर तरह की सूचनाएं मुहैया करा रहे हैं। अटलांटा के भारतवंशियों ने फ्लोरिडा विस्थापितों के लिए अपने घरों के दरवाजे खोल दिए हैं और उनके लिए अतिरिक्त भोजन की व्यवस्था भी की है।
अमेरिकी तेलुगु एसोसिएशन ने अटलांटा इलाके में करीब 600 से भी अधिक लोगों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था की है। अटलांटा के हिंदू टेंपल ने अन्य भारतीय संगठनों के साथ मिलकर करीब 100 से अधिक लोगों के लिए लॉजिंग व बोर्डिंग की सुविधा मुहैया कराई है।
पढ़ें: अमेरिका: इरमा ने मचाई तबाही, फ्लोरिडा में तीन की मौत
वाशिंगटन में भारतीय दूतावास के साथ भारतीय लगातार संपर्क में हैं। भारतीय दूतावास के ट्वीट में बताया गया कि ओर्लांदो में 400 से भी ज्यादा भारतीय परिवार शरणार्थियों की मदद को तैयार हैं।